लड़कियों से करता था अश्लील हरकतें, धरा गया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक शोहदे ने बच्चियों का स्कूल जाना दूभर कर दिया था। आरोपी स्कूल जाने आने वाली लड़कियों को देखकर अश्लील हरकतें करता था। ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह आरोपी युवक को दबोच लिया और पीटने के बाद उझानी पुलिस के हवाले कर दिया। मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव धमेई का है। गांव के आसपास पिछले कई दिनों से बच्चों और इलाके की छात्राओं ने रास्ते में एक युवक के परेशान करने और अश्लील हरकतें करने की शिकायत अपने घरवालों से की। दो दिन से उसकी तलाश में जुटे ग्रामीणों ने उसे पकड़ने के लिए एक किशोर का सहारा लिया। आरोपी युवक उसे देखकर गन्ने के खेत से बाहर निकला और किशोर के साथ अश्लील हरकतें करने लगा। इस पर ग्रामीणों ने उसे दबोच लिया और जमकर पीटा। बाद में कोतवाली लाकर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। दरोगा राकेश कुमार ने बताया कि यशपाल के खिलाफ मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।