{"_id":"59c121ab4f1c1b1d688b5778","slug":"women-murdered-for-dowry-in-budaun","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज में बाइक और चेन नहीं मिलने पर विवाहिता की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज में बाइक और चेन नहीं मिलने पर विवाहिता की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
Updated Tue, 19 Sep 2017 07:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज में बाइक और सोने की चेन नहीं मिलने पर ससुरालियों ने विवाहिता की गला दबा कर हत्या कर दी। भनक लगने पर मौके पर पहुंची मां को बेटी की लाश आंगन में पड़ी मिली। आरोप है कि कारण पूछने पर मृतका की मां के साथ अभद्रता की गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
दहेज हत्या का मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव फुलासी का है। फुलासी निवासी उमेश की शादी करीब तीन साल पहले मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव हथनीभूड़ निवासी स्व.जुगेंद्रपाल शर्मा की बेटी शिखा के साथ हुई थी। शिखा की मौत की भनक लगने पर अपने परिवार वालों के साथ फुलासी पहुंची मृतका की मां नवला देवी को बेटी का शव आंगन में पड़ा मिला। नवला ने बताया कि बेटी के गले और शरीर पर चोट के निशान थे। कारण पूछने पर उसके साथ गाली गलौज और अभद्रता की गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के मायके वालों से बात की। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
मृतका की मां नवला ने बताया कि उमेश उसकी बेटी पर मायके से बाइक और सोने की चेन के साथ 50 हजार रुपया लाने के लिए दवाब डाल रहा था। पांच दिन पहले शिखा के साथ मारपीट भी की गई थी। प्रभारी निरीक्षक संजय गोयल ने बताया कि मौत की वजह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ हो पाएगी लेकिन मृतका की मां नवला ने उमेश समेत उसके पिता, दोनों भाइयों और दो बहनों के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर सौंप दी है।