फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Women gangraped in Kachchla

चारा लेने खेत गई महिला से दरिंदगी

Thu, 04 Jan 2018 09:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बदायूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बदायूं Updated Thu, 04 Jan 2018 09:08 PM IST
विज्ञापन
Women gangraped in Kachchla
Gang-rape
चारा काटने के लिए खेत पर गई महिला से बुधवार को दो युवकों ने तमंचे के बल पर दरिंदगी की। एक दिन पहले की घटना पर कछला चौकी पुलिस ने जांच का भरोसा दिलाकर कार्रवाई नहीं की तो बृहस्पतिवार पूर्वाह्न में पीड़ित के साथ कई लोग कोतवाली आ गए। दिस पर पुलिस ने महिला की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मारपीट और सामूहिक दुराचार की नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली। 
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के कछला कस्बे की 38 वर्षीय महिला के साथ गैंगरेप की घटना बुधवार दोपहर को हुई। महिला के मुताबिक वह चारा काटने के लिए अकेली कस्बे के पास खेत पर गई थी। उसी दौरान कस्बे के ही दो युवक आ गए। उनके पास तमंचे थे। दोनों ने उसे खेत में घेर लिया। एक-एक करके दोनों ने उसके साथ दरिंदगी की। इस दौरान महिला ने बचाव को चीखने की कोशिश की तो उसके मुंह में गमछा ठूंस दिया गया। बचाव की कोशिश करने पर आरोपियों ने उसका ब्लाउज भी फाड़ दिया और मारपीट की। महिला उसी दिन अपराह्न में कछला पुलिस चौकी पर भी पहुंची लेकिन उसे जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिलाकर लौटा दिया गया। 
विज्ञापन

जांच के नाम पर कोई कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित के साथ कस्बे के ही कई लोग खुलकर सामने आ गए। सभी लोग इकट्ठे होकर महिला के साथ बृहस्पतिवार पूर्वाह्न में कोतवाली पहुंचे। उन्होंने महिला की मौजूदगी में प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार शर्मा को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। रिपोर्ट दर्ज होने तक लोग कोतवाली गेट पर ही डटे रहे। इधर, प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर कछला के ही विनोद मौर्य और राजेंद्र के खिलाफ गैंगरेप की नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़ित को मेडिकल परीक्षण कराने भेजा गया है। जल्द ही उसका बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed