फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Woman strangled in illegal relations

नाजायज संबंधों में महिला की गला दबाकर हत्या

Thu, 25 May 2017 12:08 AM IST
ब्यूरो /बदायूं
ब्यूरो /बदायूं Updated Thu, 25 May 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
 नाजायज संबंधों के चलते महिला की गला घोंटकर हत्या करने के बाद शव बिल्सी-बदायूं रोड पर गांव दीननगर शेखूपुर के पास सड़क किनारे फेंक दिया गया। महिला के पति की करीब दो साल पहले मौत हो चुकी है। उसके देवर ने एक व्यक्ति के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिससे महिला के अवैध संबंध होना बताए जाते हैं। पुलिस आरोपी युवक की गिरफ्तारी की कोशिश में जुटी है। मंगलवार को 40 वर्षीय महिला घर से यह कहकर निकली थी कि वह अपने मायके जा रही है। बुधवार सुबह उसका शव बिल्सी-बदायूं रोड पर गांव के पास ही ईंट भट्टा के पास पड़ा मिला। शव की शिनाख्त के बाद महिला के देवर शिव ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। उसने बताया कि उसकी भाभी के कादरचौक थाने के गांव मामूरगंज निवासी बदन सिंह से नाजायज संबंध थे। मामले में पुलिस ने बदन सिंह के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। महिला का पोस्टमार्टम कराया गया है। इधर, इंस्पेक्टर बिल्सी अमित कुमार का कहना है कि महिला के बदन सिंह से संबंध थे। वह अक्सर उसके पास आया-जाया करती थी। इसको लेकर बदन सिंह और उसकी पत्नी बबिता के बीच अक्सर झगड़ा होता था। बबिता दोनों में से एक को ही साथ रखने के लिए बदन सिंह से कहती थी। इसी के चलते बदन सिंह ने महिला की हत्या कर दी। किसी को शक न हो इसलिए शव को गांव के पास ही सड़क किनारे फेंक दिया गया। आरोपी की तलाश को पुलिस दबिश दे रही है।            
विज्ञापन

मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। नाजायज संबंधों की बात सामने आ रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। विवेचना में सच्चाई सामने आ जाएगी। -एके पांडेय, सीओ बिल्सी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed