फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Woman nabbed with malice, shot on opposing

महिला को बुरी नीयत से दबोचा, विरोध करने पर गोली मारी

Fri, 02 Sep 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो /बदायूं
ब्यूरो /बदायूं Updated Fri, 02 Sep 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव में चार लोगों ने एक महिला को शुक्रवार शाम बुरी नीयत से दबोच लिया। उसको खींच कर घेर में ले जा रहे थे। महिला के शोर मचाने पर उसका देवर और जेठ का बेटा आ गया। एक आरोपी ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से महिला जख्मी हो गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव की 28 वर्षीय महिला गांव में ही शुक्रवार की शाम फरीद की दुकान पर कुछ सामान खरीदने जा रही थी। इसी दौरान गांव के चार लोगों ने उसे दबोच लिया। आरोप है कि ये लोग उसे खींच कर घेर में ले जा रहे थे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। शोर-शराबा होने पर महिला का देवर और जेठ का बेटा आ गया। दोनों को आते देख एक आरोपी ने तमंचे से फायरिंग कर दी। एक गोली महिला के हाथ में लगी। हमलावर धमकी देकर भाग गए। महिला की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है। इस मामले में खबर लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी। पुलिस ने महिला को मेडिकल के लिए भेज दिया था।  
विज्ञापन

पेड़ उखाड़ने का विरोध करने पर किया हमला, घायल
अलापुर। थाना क्षेत्र के गांव आसपुर निवासी अशद पुत्र असलम के खेत में यूकेलिप्टिस के पेड़ लगे हुए हैं। शुक्रवार को गांव के ही फखरे आलम, सकरे आलम, शहरे आलम, जाने आलम ने कई पेड़ उखाड़ कर फेक दिए। अशद ने विरोध किया। इस पर आरोपियों ने उसके सिर पर फावड़ा से प्रहार कर दिया। वह गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने उसे मेडिकल के लिए भेजा है। रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed