फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   samastipur-girl-harassment-video-viral-six-detained-ward-member-liquor-connection

बिहार: वायरल वीडियो ने खोली पोल! युवती से बदसलूकी के आरोप में चार गिरफ्तार, शराब कनेक्शन भी सामने आया

Thu, 24 Sep 2026 11:58 AM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Thu, 24 Sep 2026 11:58 AM IST
सार

समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर गांव में बांध के पास सड़क पर एक लड़की के साथ कथित अभद्र व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। तकनीकी सत्यापन में घटनास्थल की पहचान के बाद पुलिस ने सूचना मिलने के छह घंटे के भीतर मामले में शामिल चार आरोपियों विकास कुमार शर्मा, राहुल कुमार, रामबाबू सहनी और अवधेश पासवान को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
samastipur-girl-harassment-video-viral-six-detained-ward-member-liquor-connection
युवती से बदसलूकी के आरोप में छह हिरासत में - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर गांव में बांध के पास सड़क पर एक लड़की के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार और गलत तरीके से छूने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। सोशल मीडिया पर 23 सितंबर की शाम सामने आए इस वीडियो की तकनीकी जांच के बाद पुलिस ने घटनास्थल की पहचान की और सूचना मिलने के करीब छह घंटे के भीतर मामले में शामिल चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार वीडियो में तीन-चार युवक एक लड़की के साथ अभद्र व्यवहार करते दिखाई दे रहे हैं। प्रथमदृष्ट्या लड़की नाबालिग प्रतीत हो रही है।

विज्ञापन

सोशल मीडिया निगरानी के दौरान सामने आया वीडियो

समस्तीपुर पुलिस के मुताबिक, 23 सितंबर की शाम सोशल मीडिया निगरानी के दौरान विभिन्न प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो तेजी से प्रसारित होने की जानकारी मिली। वीडियो में तीन-चार व्यक्तियों द्वारा एक लड़की के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किया जा रहा था। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने वीडियो का तत्काल तकनीकी सत्यापन शुरू किया। तकनीकी जांच के आधार पर घटनास्थल की पहचान कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर गांव स्थित बांध के पास सड़क के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार घटना करीब एक सप्ताह पुरानी बताई जा रही है।

विज्ञापन

पुलिस के बयान पर दर्ज हुई प्राथमिकी

पुलिस ने बताया कि वीडियो में दिखाई दे रही लड़की प्रथमदृष्ट्या नाबालिग प्रतीत हो रही है। तत्काल उसकी पहचान स्थापित नहीं हो पाने और मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस पदाधिकारी के बयान के आधार पर कर्पूरीग्राम थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में भारतीय न्याय संहिता, पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट की सुसंगत धाराएं लगाई गई हैं। कर्पूरीग्राम थाना कांड संख्या 117/26, दिनांक 24 सितंबर 2026 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

छह घंटे में चारों आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर पुलिस ने वीडियो और तकनीकी जांच के आधार पर मामले में संलिप्त आरोपियों की पहचान की। पुलिस के अनुसार सूचना मिलने के छह घंटे के भीतर ही मामले में शामिल सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर गांव निवासी रामसुंदर शर्मा के पुत्र विकास कुमार शर्मा, अरुण पासवान के पुत्र राहुल कुमार, महेश्वर सहनी के पुत्र रामबाबू सहनी और बिजौलिया गांव निवासी नेवालाल पासवान के पुत्र अवधेश पासवान के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार चारों को मामले में संलिप्त पाया गया है। आरोपियों से पूछताछ के साथ आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

विकास और राहुल का शराब कारोबार से कनेक्शन भी सामने आया

पुलिस कार्रवाई के बीच हिरासत में लिए गए मुख्य आरोपी विकास कुमार शर्मा और राहुल कुमार का शराब कारोबार से जुड़ा कनेक्शन भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि दोनों के खिलाफ शराब से जुड़े कई मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस रिकॉर्ड खंगालकर उनके पुराने मामलों की भी जानकारी जुटा रही है। हालांकि, मौजूदा घटना में उनकी भूमिका और पुराने मामलों का पूरा विवरण पुलिस के आधिकारिक बयान के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

पीड़िता की पहचान उजागर करने वाली सामग्री साझा न करने की अपील

समस्तीपुर पुलिस ने मीडिया और सोशल मीडिया यूजर्स से अपील की है कि वायरल वीडियो या उससे जुड़े ऐसे किसी पोस्ट अथवा कंटेंट को साझा न करें, जिससे पीड़िता की पहचान उजागर हो सकती है। पुलिस ने कहा कि पीड़िता प्रथमदृष्ट्या नाबालिग प्रतीत हो रही है। उसकी पहचान सार्वजनिक करने वाली सामग्री उसके लिए मानसिक और सामाजिक क्षति का कारण बन सकती है।



पुलिस ने यह भी कहा कि पीड़िता की पहचान उजागर करने वाली सामग्री को सोशल मीडिया पर साझा करना कानून के तहत संज्ञेय अपराध की श्रेणी में आ सकता है। पुलिस अब पीड़िता की पहचान, घटना की पूरी परिस्थितियों और वायरल वीडियो से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
समस्तीपुर पुलिस ने कहा है कि मामले में आगे की सभी विधिसम्मत कार्रवाई जारी है और वह जिलेवासियों की सेवा एवं सुरक्षा के लिए तत्पर है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed