फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   woman killed due to dowry

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या

Tue, 08 Aug 2017 10:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं Updated Tue, 08 Aug 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
woman killed due to dowry

दहेज में बाइक और सोने की चेन न मिलने पर ससुरालियों ने गर्भवती की गला दबाकर कर हत्या कर दी। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत आठ लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वारदात के बाद ससुराली घर से फरार हैं। मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव किसरुआ निवासी रामफूल ने सात जुलाई 2016 को अपनी 22 वर्षीय बेटी पूजा की शादी उझानी कोतवाली के गांव अब्दुल्लागंज में रंजीत पुत्र सुरेंद्र शर्मा के साथ की थी। रामफूल का आरोप है कि ससुराली दहेज में बाइक और सोने की चेन की मांग कर रहे थे। उनकी गर्भवती बेटी पूजा को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था। रक्षाबंधन से एक दिन पहले रामफूल ने पूजा को मायके भेजने को कहा तो ससुरालियों ने इंकार कर दिया। इसके बाद पूजा के साथ मारपीट की गई। सोमवार रात को ससुरालियों ने एक राय होकर पूजा की गला दबाकर हत्या कर दी। जब वह पूजा की ससुराल पहुंचा तो उसे  वहां शव मिला। रामफूल की तहरीर पर पुलिस ने पति रंजीत, जेठ प्रदीप, देवर शिब्बू, देवरानी रीता, लक्ष्मी, सास रामबेटी, ससुर सुरेंद्र और चचिया ससुर पूसे के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सीओ उझानी गमलेश्वर बिल्टोरिया ने बताया कि जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed