{"_id":"57904116f121b0d62357ccf19e92f60f","slug":"woman-injured-in-fights-including-three-during-the-feast-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दावत के दौरान झगड़े में महिला समेत तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दावत के दौरान झगड़े में महिला समेत तीन घायल
Ujani
Updated Thu, 11 Jun 2015 07:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के गांव बसोमा में बुधवार शाम दावत के दौरान कहासुनी के बाद एक पक्ष के लोगों ने महिला समेत तीन लोगों की जमकर पिटाई की। पुलिस ने तीनों घायलों को मेडिकल कराया है।
विज्ञापन
बसोमा निवासी सदाकृष्ण और हरीशंकर गांव में आयोजित एक कार्यक्रम की दावत में पहुंचे थे। सदाकृष्ण खाना परोसने को बढ़ा तभी हरीशंकर ने उस पर सब्जी को लेकर कटाक्ष कर दिया। विरोध करने पर हरीशंकर, हरीओम, दिनेश और वीरसिंह ने सदाकृष्ण, उसकी पत्नी फूलवती और नितिन को पिटाई कर दी। तीनों घायल हो गए।
विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद आरोपियों को समझाकर शांत किया। घरवाले घायलों को लेकर देर रात ही कोतवाली पहुंच गए। पुलिस ने हरीशंकर समेत चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर घायलों का मेडिकल कराया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश भी दी लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो गए।
विज्ञापन