फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Who was released from jail The young man killed by hanging

तिहाड़ जेल से रिहा होकर आए  युवक ने फांसी लगाकर दी जान  

Tue, 29 Mar 2016 11:40 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Tue, 29 Mar 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
सिरसौली में मामा के घर में लटका मिला विपिन का शव
मृतक की जेब से मिले सुसाइड नोट से पता लगी आत्महत्या की वजह

 पंद्रह दिन पहले दिल्ली की तिहाड़ जेल से रिहा होकर मामा के घर पहुंचे युवक विपिन साहू ने फांसी के फंदे पर झूलकर जान दे दी। उसका शव सुबह बरामदे में लोहे के जाल से लटका मिला। मामा समेत परिवार के लोगों ने शव को उतारा। जेब में सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। सूचना के बाद मृतक के घरवाले भी आ गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
ये घटना कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरसौली निवासी सूरजपाल का 18 वर्षीय भांजा विपिन साहू अलापुर के गांव नरेश पाल का बेटा था। वह होली से एक दिन पहले मामा के घर आया था। उसका शव मंगलवार तड़के घर के आंगन में लोहे के जाल से लटका देख सूरजपाल के होश फाख्ता हो गए। मामा समेत रिश्तेदारों न शव को फंदे से उतारा। उन्होंने फोन करके गुरगांव से उसके घरवालों को भी बुला लिया। विपिन की पैंट की जेब में मिले सुसाइड नोट को रिश्तेदारों ने पढ़ा, तो उन्हें यह सोचते देर नहीं लगी कि वह मानसिक रूप से परेशान था। नोट में इतना ही लिखा था कि उस पर दिल्ली में झूठा केस लग गया था। तब से वह मानसिक रूप से परेशान था। उसकी मौत का कोई जिम्मेदार नहीं है। 
विज्ञापन

मामा ने बताया कि विपिन दिल्ली में काम करता था। दिल्ली में उस पर कोई क्रिमनल केस लग गया था। उसे तिहाड़ जेल भी जाना पड़ा था। करीब 15 दिन पहले ही वह जमानत पर रिहा होकर आया था, लेकिन वह घर पहुंचने की बजाय सीधे मामा के घर आ गया। उस पर वहां  किस मामले में केस दर्ज हुआ और किसने जमानत कराई? इस बारे में मामा और परिवारीजन कोई जानकारी नहीं दे पाए। ग्रामीणों की मानें तो विपिन ने ज्यादातर वक्त मामा के घर पर ही गुजारा था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। एसएसआई बृजेश यादव ने बताया कि मामला आत्महत्या का है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। दिल्ली में कौन से थाने में किस धारा में केस दर्ज है? इस बारे में कोई जानकारी घरवालों तक को नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed