फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Weeds in Ulaiya Nagla with four deaths, not burnt stove

चार मौतों से उलइया नगला में मातम, नहीं जले चूल्हे

Mon, 05 Jun 2017 01:39 AM IST
बदायूं
बदायूं Updated Mon, 05 Jun 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
एक ही गांव के चार लोगों की मौत से पूरे गांव में मातम छाया हुआ है। रविवार को गांव में तमाम घरों में चूल्हे नहीं जले। पोस्टमार्टम के बाद चार शव गांव पहुंचे तो पूरे गांव में चीत्कारें गूंजने लगीं। तीन लोगों का अंतिम संस्कार अटैना घाट पर कर दिया गया। हादसे में मरे बालक को गांव में ही दफनाया गया है।
विज्ञापन

उसावां थाने के गांव उलइया नगला निवासी भंवरपाल की बेटी कादरचौक थाने के गांव ततारपुर में ब्याही है। शनिवार को ततारपुर में कथा के बाद दावत थी। उलइया नगला के लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली से दावत में गए थे। वहां से रात को लौट रहे थे। उसहैत में नखासा मोड़ पर ट्रॉली पलट गई। हादसे में रामवरन (50) पुत्र सेवाराम, नेत्रपाल (58) पुत्र बाबूराम, अनमोल (12) पुत्र जसवीर और लालाराम (56) की मौके पर मौत हो गई। 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। हादसे की खबर गांव पहुंची तो यहां मातम छा गया। रविवार को चार शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचे तो पूरा गांव चीत्करों से गूंज गया। हादसे का शिकार अनमोल पूर्व प्रधान सोरन सिंह का नाती है। 
विज्ञापन

00
गए थे मंगल को, हो गया अमंगल
उसावां। एक ही गांव के चार लोगों की हादसे में मौत के बाद गांव के लोगों में चर्चा है कि सभी लोग कथा में शामिल होने के लिए मंगल कामनाओं के साथ गए थे। किसी ने नहीं सोचा था कि अमंगल होगा। एक हादसे में गांव में चार लोगों की जान चली जाएगी। रविवार को ततारपुर गांव से भी तमाम लोग उलइया नगला पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed