फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Waste put on the market Vitiating the atmosphere of the plot

बाजार में अपशिष्ट डालकर माहौल बिगाड़ने की साजिश

Tue, 13 Sep 2016 11:55 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Tue, 13 Sep 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
शहर में छह सड़का के निकट स्थित इलेक्ट्रॉनिक बाजार में जानवर की कुर्बानी देने के बाद उसका अपशिष्ट बीच सड़क पर  डालकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। दुकानदारों और समाजसेवियों ने मामले की सूचना नगर पालिका कर्मियों को दी। इससे बाद में अपशिष्ट को सड़क से हटा दिया गया। दुकानदारों के संयम बनाए रखने से माहौल बिगड़ने से बच गया। 
विज्ञापन

मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे किसी ने बड़े जानवर की कुर्बानी करने के बाद उसके अपशिष्ट को इलेक्ट्रॉनिक बाजार में फेक दिया। जो भी उधर से निकला, उसने या तो मुंह घुमा लिया या फिर नाक और मुहं पर रूमाल लगा लिया। इससे आसपास के लोगों में रोष बढ़ने लगा। इसी दौरान मामले की जानकारी नगर पालिका कर्मचारियों को हो गई। करीब एक घंटे बाद पालिका की टीम सड़क पर पड़े मलबे को उठा ले गई। इससे शहर का माहौल बिगाड़ने की साजिश नाकाम हो गई, क्योंकि बाजार में अपशिष्ट फेंके जाने से कई लोगों ने आपत्ति तो जताई थी, लेकिन घटना को राजनीतिक हवा लगने से पहले मलबे को हटा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed