फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Unknown vehicle collision killed the young man

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Fri, 29 Jan 2016 11:44 PM IST
उघैती।
उघैती। Updated Fri, 29 Jan 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
Unknown vehicle collision killed the young man
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार योगेंद्र की मौत हो गई। गुरुवार रात वह अपनी ससुराल से लौट रहा था। हादसा देर रात उघैती-खंडुआ रोड पर गांव मेवली के पास हुआ। हादसे में योगेंद्र की बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। ग्रामीणों ने सुबह रोड पर शव पड़ा देखा तो परिवार वालों को खबर दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार को सौंप दिया।
विज्ञापन

उघैती निवासी योगेंद्र (32) पुत्र अनेकपाल की ससुराल थाना क्षेत्र के ही गांव खंडुआ में है। हाल ही में योगेंद्र के ससुर रामऔतार की मौत हो गई थी। दो दिन बाद रामऔतार का दसवां संस्कार है। योगेंद्र इसकी तैयारियों में लगे थे। गुरुवार को वह बाइक से खंडुआ स्थित ससुराल गए थे। काम निपटाने के बाद रात में वहां से वापस उघैती आ रहे थे। गांव मेवली के पास उघैती रोड पर शनि मंदिर के निकट योगेंद्र की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर घायल योगेंद्र रातभर वहीं पड़े रहे। सुबह तक उनकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह रोड किनारे शव पड़ा देखा तो पुलिस को खबर दी।
विज्ञापन

खबर मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त की। खबर योगेंद्र के परिवार वालों को दी गई। वह भी मौके पर आ गए। उनकी दो बेटियां तीन और पांच साल की हैं। घटना के बाद उसके घर में कोहराम मचा हुआ है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
सड़क हादसे में तीन लोग घायल
अलापुर। शुक्रवार शाम दिल्ली से आ रही सैंट्रो कार ग्राम अभियासा के पास डनलप वाहन से टकरा गई। डनलप पर आलू लदा था। डनलप चला रहे किसान रामवीर घायल हो गए। कार में सवार सुरेंद्र (26) और सुनील (28) भी घायल हो गए। दोनों शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed