फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two people, including child, die in road accidents

सड़क हादसों में बच्ची समेत दो लोगों की मौत

Sat, 13 May 2017 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बिल्सी/उघैती।
अमर उजाला ब्यूरो बिल्सी/उघैती। Updated Sat, 13 May 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
Two people, including child, die in road accidents
सड़क हादसा
-उघैती और बिल्सी में हुईं मार्ग दुर्घटनाएं
विज्ञापन

अलग-अलग सड़क हादसों में बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई। उघैती में जुगाड़ वाहन की टक्कर से बच्ची की जान चली गई और बिल्सी में अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।      

उघैती थाने के गांव रतनपुर कोट में शनिवार दोपहर गांव के फखरुद्दीन की तीन साल की बेटी नाजरीन घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान उसे एक जुगाड़ वाहन ने टक्कर मार दी। इससे राजरीन ने मौके पर दम तोड़ दिया। वाहन का चालक वाहन को मौके पर छोड़कर भाग गया। इसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। दूसरा सड़क हादसा बिल्सी में हुआ। बिल्सी-बिसौली रोड पर गांव गुधनी के पास बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव गिरधरपुर निवासी 25 वर्षीय दीन दयाल पुत्र रघुनाथ शुक्रवार को अपनी रिश्तेदारी में परौली के मजरा रघुनाथपुर गया था। वहां से वह लौट रहा था। रास्ते में बिल्सी-बिसौली रोड पर गुधनी गांव के पास ही उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे दीन दयाल की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मृतक की पत्नी रेखा का रो-रो कर बुरा हाल है। उसके दो बच्चे यतीम हो गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed