फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   two died

टेंपो पलटने से चालक समेत दो की मौत

Sat, 29 Aug 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं Updated Sat, 29 Aug 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
रक्षाबंधन के दिन सुबह करीब नौ बजे बिसौली मार्ग पर गांव शेखपुर के पास
विज्ञापन
बिसौली की ओर से यात्रियों से भरे टैंपो का पिछला टायर अचानक फट गया। इससे टेंपो खाई में पलट गया। इसमें उघैती थाना क्षेत्र के गांव बरबारा निवासी चालक रामकिशोर (35) और यात्री थाना वजीरगंज थना क्षेत्र के गांव करेंगी निवासी शैलेंद्र सिंह (28) की मौके पर ही मौत हो गई। टैंपों में सवार लौंगश्री (30), उसका सात वर्षीय पुत्र शिवम, पांच वर्षीय पुत्र पुनीत, जीवाराम का 14 वर्षीय पुत्र राजेश, निवासी मेवली थाना उघैती, मंकू (50), उसकी पत्नी कैला देवी (48) निवासी रियोनाई थाना उघैती, रामा देवी (30) उसका तीन वर्षीय पुत्र लव कुमार और पति रामध्वज निवासी स्वरूपपुर थाना उघैती, राजेन्द्र (50) निवासी गदरोली थाना उघैती घायल हो गए।
आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने टायर फटते ही तेज आवाज के साथ टेंपो को पलटते देखा तो यात्रियों को बचाने दौड़ पड़े। पुलिस और एंबुलेंस ने मौके पर पहुंचकर घायलों और मृतकों को अस्पताल पहुंचाया जिसमें अधिकांश लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। जबकि लौंगश्री, रामध्वज, मनकू और कैला देवी को गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

शैलेंद्र की बहने राखी बांधने को करती रहीं इंतजार
दबतोरी प्रतिनिधि के अनुसार शैलेद्र सिंह अपनी पत्नी सुषमा को लेकर उसके मायके रसूलपुर गांव रक्षाबंधन पर जा रहा था। इस घटना में उसकी पत्नी भी घायल हुई है। शैलेंद्र के घर उसकी विवाहिता बहने आई हुईं थीं। उसने बाद में इनसे राखी बंधवाने का वायदा किया था लेकिन वह लौटकर नहीं आ सका। उसकी बहन बिना राखी बांधे ही रह गईं। शैलेंद्र अपने पीछे तीन छोटे बच्चे शिवम, हृदयेश और शिव कुमार को छोड़ गए हैं। उसके परिवार में मातम छाया हुआ है। परिवार के लोगों को रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed