फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two children, including two children, injured in wall and balcony collapse

दीवार और छज्जा गिरने से बच्चे सहित दो की मौत, दो घायल

Fri, 24 Mar 2017 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं। Updated Fri, 24 Mar 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
Two children, including two children, injured in wall and balcony collapse
demo pic - फोटो : अमर उजाला
- वजीरगंज थाने के हरनाथपुर में शुक्रवार दोपहर हुआ हादसा
विज्ञापन

-शुक्रवार शाम इस्लामनगर के गांव अल्हपुर समसपुर में घटना 

थाना वजीरगंज के गांव हरनाथपुर में कच्ची दीवार ढहने से इसके मलबे में दबकर अधेड़ की मौत हो गई। वहीं थाना इस्लामनगर के अल्हपुर समसपुर में मकान का छज्जा गिरने से चार साल के बच्चे की मौत हो गई। साथ ही दो बच्चे भी गंभीर घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वजीरगंज। थाना क्षेत्र के गांव हरनाथपुर में कच्ची दीवार ढहने से इसके मलबे में दबकर अधेड़ की मौत हो गई। हादसा शुक्रवार की दोपहर हुआ। खबर मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

वजीरगंज थाने के गांव हरनाथपुर निवासी ओमकार सिंह (52) पुत्र बालकराम यादव के मकान की एक दीवार कच्ची है। इसे पक्का कराने के लिए ओमकार सिंह शुक्रवार को काम करा रहे थे। दीवार के नीचे नींव को खोदने का काम चल रहा था। इसी दौरान दीवार भरभरा कर गिर गई। इसके मलबे में ओमकार सिंह दब गए। जब तक उनको बाहर निकाला गया तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। परिवार वालों की सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस्लामनगर। थाना क्षेत्र के गांव अल्हपुर समसपुर में मकान का छज्जा गिरने से चार साल के एक बच्चे की मौत हो गई। वहीं दो बच्चे गंभीर घायल हो गए। हादसा शुक्रवार शाम हुआ। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

थाना इस्लामनगर के गांव अल्हपुर समसपुर में विष्णु का चार वर्षीय बेटा अनिल, नरेश का तीन वर्षीय बेटा शिवा और पप्पू की छह वर्षीय बेटी वंदना सुरेश गुप्ता के घर के पास खेल रहे थे। इसी दौरान एक मकान के छज्जे की दीवार भरभरा कर गिर गई। तीनों बच्चे इसमें मलबे में दब गए। जब तक इनको निकाला गया तब तक अनिल की मौत हो चुकी थी। शिवा और वंदना गंभीर घायल हो गए। गांव के लोगों का कहना है कि छज्जे के बाउंड्री की दीवार बंदर के कूदने की वजह से गिरी। अनिल की मौत से उसके परिवार में कोहराम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed