{"_id":"be5d837695f48b78269fce30bd7ea73a","slug":"truck-bike-accident-one-died-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक-बाइक की टक्कर में युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक-बाइक की टक्कर में युवक की मौत
सहसवान (बदायूं)।
Updated Tue, 17 Feb 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत में पानी लगाने के लिए डीजल लेने गए दो बाइक सवार सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए। एक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई जबकि दूसरे का बरेली में उपचार चल रहा हे। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
थाना क्षेत्र के गांव हरदत्तपुर निवासी श्रीपाल (35) अपने दोस्त ओमकार (36) के साथ बाइक से शहबाजपुर स्थित पेट्रोल पंप से डीजल लेकर वापस गांव लौट रहा था। मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे बदायूं-मेरठ राजमार्ग पर स्थित मोहल्ला शहबाजपुर जामा मस्जिद की पुलिया के पास सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
दोनों को स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से गंभीर हालत में उनको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां भी हालत में सुधार न होने पर परिवारवाले दोनों को बरेली ले जाने लगे। रास्ते में श्रीपाल की मौत हो गई। वहीं ओमकार का बरेली के प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी भी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
पत्नी को श्रीपाल के मौत की खबर लगी तो वह बिलखने लगी। श्रीपाल के दो बच्चे अनिल (5 वर्ष) और रवि (3 वर्ष) हैं। बताते हैं कि श्रीपाल के पिता गरीब हैं। इसके चलते श्रीपाल और उसका छोटा भाई ऋषिपाल मजदूरी करते थे। श्रीपाल के मौत के बाद पूरा परिवार बिखर गया है।