{"_id":"d5a5fd779a176d360dab79eb2ac8ac3b","slug":"tripped-by-eight-thousand-thugs-from-elderly-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गच्चा देकर बुजुर्ग से ठग लिए आठ हजार रुपये ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गच्चा देकर बुजुर्ग से ठग लिए आठ हजार रुपये
दातागंज।
Updated Tue, 01 Mar 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनजान युवक ने बुजुर्ग को भरोसे में लेकर उससे आठ हजार रुपये ठग लिए। बुजुर्ग को जब ठगी का अहसास हुआ तो उसने शिकायत कोतवाली में की। घटना मंगलवार शाम करीब चार बजे मेन बाजार में हुई।
कोतवाली क्षेत्र के गांव कांशी निवासी श्यामलाल का बेटा वेद प्रकाश दिल्ली में रहकर नौकरी करता है। वेदप्रकाश ने अपने पिता के बैंक खाते में आठ हजार रुपये डाले थे। मंगलवार को श्यामलाल ने स्टेट बैंक से आठ हजार रुपये निकाले। जब वह बैंक के बाहर आए तो एक युवक उनको मिला। उसने श्यामलाल के पैर छुए और खुद को वेद प्रकाश का दोस्त बताते हुए कहा कि वेद प्रकाश ने उनके लिए दो हजार रुपये भेजे हैं। श्यामलाल ने अब उससे रुपये देने को कहा तो युवक ने कहा कि उसके पास 10 हजार रुपये की गड्डी है। उसने 10 हजार रुपये देने की बात कहते हुए श्यामलाल से आठ हजार रुपये ले लिए। इसके बाद युवक ने कहा कि नोटों की गड्डी वह अभी ला रहा है। श्यामलाल से आठ हजार रुपये लेकर वह चंपत हो गया। जब काफी देर नहीं लौटा तो श्यामलाल को ठगी का अहसास हुआ। उन्होंने शिकायत कोतवाली में की है।