{"_id":"57911c734f1c1bc148c4b7a5","slug":"triple-d-handle-up-to-manipulating-the-teacher","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘ट्रपल डी’ के हत्थे चढ़ा शिक्षिका से छेड़छाड़ करने वाला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
‘ट्रपल डी’ के हत्थे चढ़ा शिक्षिका से छेड़छाड़ करने वाला
ब्यूरो /बदायूं
Updated Fri, 22 Jul 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने के लिए बदायूं जाते वक्त पिछले कई दिनों से मनचले युवक की हरकतों से परेशान शिक्षिका के लिए बृहस्पतिवार को उस वक्त राहत मिली जब एसएसपी सुनील सक्सेना के आदेश पर पुलिस के दबंगई दमन दल (ट्रपल डी) ने मौके पर आकर दबिश दी। ट्रपल डी ने आरोपी युवक को नाटकीय अंदाज में दबोच लिया। इधर, कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता का बयान भी दर्ज कर लिया।
जानकारी के अनुसार- नगर निवास एक महिला की 25 वर्षीय बेटी बदायूं के एक प्राइवेट स्कूल में टीचर है। वह स्कूल जाने के रोजाना ही वरी वाले बाईपास से टेंपो में सवार होती रही है। आरोप है कि पिछले सात-आठ दिन से मानकपुर रोड इलाके निहाल ने उसे बदनीयती से परेशान किया। उसके साथ अश्लील हकरतें भी की जाती थीं। मनचले की हरकतों से परेशान शिक्षिका ने एसएसपी के सामने पेश होकर घटनाक्रम से अवगत कराया। उसने यह भी बताया था कि युवक अक्सर उसका हाथ पकड़ लेता है। दास्तां सुनाते वक्त वह फफक पड़ी थी।
एसएसपी के आदेश पर मौके पर पहुंचे ट्रपल डी में शामिल पुलिस कर्मियों ने शिक्षिका को उसी तरह से बाइपास पर भेजा जिस तरह वह पहले आती-जाती थी। आरोपी निहाल उस वक्त भी शिक्षिका से हरकतें करने से बाज नहीं आया। निहाल का दबोचने के बाद ट्रपल डी ने कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शिक्षिका की तहरीर पर निहाल के खिलाफ नामजद दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी की औपचारिकता पूरी कर ली। ट्रपल डी ने निहाल के परिचित को भी दबोचा लेकिन उसे छोड़ दिया गया। इधर, कोतवाल, गोपीचंद्र यादव ने बताया कि पीड़िता का बयान भी दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
कार्रवाई के दौरान बाइपास पर लगा जमघट
उझानी। ट्रपल डी का फोर्स जब बाइपास पर पहुंचा तो राहगीर भी सकते में पड़ गए। फोर्स की ओर से निहाल की घेराबंदी के लिए व्यवस्था भी की गई थी। कार्रवाई के दौरान राहगीरों के कदम भी थम गए। आरोपी को पकड़ कर पुलिस कोतवाली को चली तो उसके पैरोकार भी पहुंच गए। कोतवाली में काफी देर तक लोगों का तांता लगा रहा।