{"_id":"57911dc04f1c1b3c2bc4b89c","slug":"tractor-crushed-the-child-s-death-parents-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर से कुचलकर बच्चेे की मौत, माता पिता घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर से कुचलकर बच्चेे की मौत, माता पिता घायल
ब्यूरो /बदायूं
Updated Fri, 22 Jul 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ट्रैक्टर से कुचलकर तीन साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई, जबकि उसके माता पिता घायल हो गए। घायलों को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मद गंज निवासी इरशाद (25) 15 जुलाई को बाइक से अपनी पत्नी शबाना (22) को पहुंचाने उसके मायके इसी थाने के गांव जलालपुर जा रहा था। उनके साथ उनका तीन साल का बेटा राहिल भी था। बताते हैं कि बादुल्लागंज गांव के पास इनकी बाइक पहुंची थी कि एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आकर गिर गए और सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए पहले बदायूं और बाद में गंभीर होने पर बरेली ले जाया गया। जहां एक अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। इलाज के दौरान बच्चे राहिल की बृहस्पतिवार को मौत हो गई। परिवार के लोग उसकी लाश को लेकर गांव लौटे तो परिवार में कोहराम मच गया। यहां बता दें कि दुर्घटना में घायल इरशाद और शबाना अभी भी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। उनकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है। घटना को लेकर पूरा परिवार गमजदा है। दुर्घटना में घायल हुए बच्चे की मौत की सूचना पुलिस को भी दे दी गई है।