फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Took him from the house of the young man Murder, body found in Bolero

घर से बुलाकर ले गए युवक की  हत्या, शव बोलेरो में मिला 

Tue, 03 Jan 2017 11:05 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Tue, 03 Jan 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
तीन लोगों पर हत्या का आरोप, पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया
दातागंज कोतवाली के गांव समरेर का मामला, आरोपी फरार

कोतवाली क्षेत्र के गांव समरेर से कुछ लोग एक युवक को घर से बुलाकर ले गए। बाद में उसकी हत्या कर दी। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह साफ हो सकेगी। 
मृतक संजीव (22) पुत्र मुंशी सिंह दातागंज कोतवाली के गांव समरेर का निवासी और ट्रैक्टर ड्राइवर था। आरोप है कि सोमवार शाम गांव का ही नीरज उसे घर से बुलाकर ले गया। बताते हैं कि इसके बाद नीरज की ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर संजीव रामगंगा गया। यहां से ट्रॉली में बालू भरकर लाया। यह बालू पड़ोस के गांव रुदेली में उतारी गई लेकिन संजीव रात को घर पर नहीं पहुंचा। परिवार वालों को पता था कि संजीव काम से गया है। इस वजह से उन्होंने जानकारी भी नहीं की। मंगलवार तड़के करीब चार बजे परिवार वालों को पता लगा कि संजीव की मौत हो गई है। मृतक के पिता मुंशी सिंह का आरोप है कि नीरज, दुर्विजय और नन्हे ने संजीव की हत्या की है। आरोप है कि नीरज अपनी बोलेरो से संजीव का शव ठिकाने लगाने जा रहा था। पता लगने पर परिवार के लोगों ने नीरज को मय बोलेरो के पकड़ लिया। संजीव का शव बोलेरो में ही था। मौका पाकर नीरज भाग गया। खबर पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव और बोलेरो को कब्जे में ले लिया। घटना के बाद नीरज का पूरा परिवार गांव से भाग गया है। मुंशी सिंह की तहरीर पर पुलिस ने नीरज, दुर्विजय और नन्हे के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन

------
मृतक और आरोपी आपस में रिश्तेदार
दातागंज। संजीव ने अपनी ममेरी बहन की शादी नीरज के छोटे भाई से कराई थी। ऐसे में दोनों के बीच रिश्तेदारी भी है। संजीव का नीरज के घर काफी आना-जाना था। हत्या की इस वारदात के पीछे वजह क्या है, यह साफ नहीं हो सका है। इंस्पेक्टर दातागंज राजवीर सिंह का कहना है कि कुछ क्लू मिले हैं। मामले में जल्द वर्क आउट होने की उम्मीद है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह साफ हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

------
तहरीर के आधार पर मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। हत्या की वजह साफ नहीं हो सकी है। मामले में पड़ताल की जा रही है। जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।
-अनिल कुमार यादव, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed