फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Timardar raging blood probe recovery, performance

खून की जांच कराने पर वसूली से भड़के तीमारदार, प्रदर्शन

Thu, 01 Oct 2015 12:01 AM IST
वजीरगंज।
वजीरगंज। Updated Thu, 01 Oct 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
Timardar raging blood probe recovery, performance
 सेठ डूंगरमल उच्चीकृत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बुधवार को खून की जांच कराने पर मरीजों से रुपये वसूले जाने पर जमकर हंगामा हुआ। हंगामे को देख स्वास्थ्य कर्मी चुपचाप खिसक लिए।
विज्ञापन

मरीजों के संग आए तीमारदारों का आरोप है कि सीएचसी पर खून की जांच कराने पर स्वास्थ्य कर्मियों ने 60-60 रुपये मांगे। विरोध करने पर स्वास्थ्य कर्मी ने बदसलूकी की। तब मरीज तथा उनके परिजन भड़क गए। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। अस्पताल में अफरातफरी मच गई। इस बीच मौका देख स्वास्थ्य कर्मी खिसक गए। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन के विरोध में नारेबाजी की। इस मौके पर रेहडिया के महेंद्र पाल तथा महारानी, ठिकुरी के संतोश शर्मा तथा संजय, रूपपुरा की ममता, कटसारी की संतोश, बनिया की जरीना बेगम, कोटरा रसूला के कृष्ण स्वरूप, पुसगवां के अयूब अली, कस्बे के अनिल कुमार-गौरव, हतरा की फूल वी तथ तरन्नुम, वनकोटा की रामरती एवं मालती ने बताया कि उनसे खून की जांच कराने के नाम पर वसूली की गई है।  सीरेंज के दस रुपये अलग से लिए गए। जबकि अस्पताल में खून की जांच फ्री होती है।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि अस्पताल में दवाएं तक उपलब्ध नहीं हैं। दवा बाहर से लेने के लिए कहा जाता है। मरीजों ने ने इस संबंध में सीएमओ को पत्र लिख कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed