फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   three wounded one died in van accident

वैन पलटने से महिला की मौत, तीन लोग घायल

Fri, 02 Dec 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Fri, 02 Dec 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
three wounded  one died in van accident
वैन पलटने से महिला की मौत, तीन लोग घायल 
कासगंज जिले में गंजडुडवारा में लग्न चढ़ाकर लौट रहे मारुति वैन सवार महिला-पुरुष हादसे का शिकार हो गए। तेज रफ्तार वैन पलटने से महिला समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों में शामिल महिला ने इलाज के दौरान यहां सामुदायिक केंद्र पर दम तोड़ दिया। हादसा गुरुवार रात करीब 8 बजे हुआ।
विज्ञापन

बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव परौली निवासी नन्हू की बेटी ज्योति की शादी कासगंज जिले में गंजडुडवारा में तय हुई है। नन्हू गुरुवार को बेटी की लग्न चढ़कर परिवार के साथ मारूति वैन से लौट रहा था। साथ में नन्हू की ताई कमला (60) पत्नी अनोखेलाल भी थीं। रात में कोहरे की वजह से वैन पलट कर खाई में गिर गई। कमला समेत परिवार के चार सदस्य घायल हो गए। गंभीर हालत में कमला को सीएचसी लाया गया। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। नन्हू ने बताया कि बाकी घायलों का निजी डॉक्टर से इलाज कराया जा रहा है। मृतका के परिवार वाले बिना पोस्टमार्टम के ही शव को साथ ले गए। 
विज्ञापन

लग्न की खुशियां हुई काफूर
उझानी। मृतका कमला ने ही देवर के बेटे नन्हू की बेटी ज्योति का रिश्ता तय कराने में अहम भूमिका निभाई थी। यह बात घरवालों के साथ दूसरे पक्ष के लोग भी अच्छी तरह जानते थे। लग्न चढ़ाने के लिए घर वाले इसीलिए कमला को साथ ले गए थे। लग्न समारोह खुशी-खुशी चला। सब कुछ ठीक-ठाक निपट जाने के बाद लौटते में हादसे के दौरान कमला की मौत से वर और वधू पक्ष के घरों में खुशियों का माहौल मातम में तब्दील हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed