{"_id":"58ff8eb04f1c1be617c0c764","slug":"three-killed-including-three-women-in-separate-road-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग सड़क हादसों में महिला समेत तीन की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अलग-अलग सड़क हादसों में महिला समेत तीन की मौत
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
Updated Tue, 25 Apr 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
dead
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-वजीरगंज, उझानी और इस्लामनगर में हुईं दुर्घटनाएं
-दो घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, एक गंभीर
मंगलवार का दिन सड़क हादसों के नाम रहा। उझानी में दो रोडवेज बसों की टक्कर में चार लोगों की मौत के अलावा तीन अन्य सड़क हादसों में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। दो लोग घायल भी हुए हैं। यह सड़क हादसे उझानी, वजीरगंज और इस्लामनगर थाना क्षेत्र में हुए।
चंदोई में बाइक भिड़ी, युवक की जान गई
जरीफनगर/इस्लामनगर। थाना जरीफनगर के कस्बा दहगवां निवासी किराना व्यापारी राजीव गुप्ता का 19 वर्षीय पुत्र प्रशांत गुप्ता और रत्नेश गुप्ता का 16 वर्षीय पुत्र हिमांशु किराना का सामान खरीदने सोमवार को चंदौसी गए थे। रात को खरीदारी कर दोनों लौट रहे थे। सामान से भरी डीसीएम पीछे थी। प्रशांत और हिमांशु बाइक से आगे चल रहे थे। रास्ते में इस्लामनगर थाना क्षेत्र के चंदोई गांव के पास बाइक फिसल गई और पीछे से आ रही डीसीएम बाइक से टकरा गई। हादसे में प्रशांत और हिमांशु गंभीर घायल हो गए। दोनों को चंदौसी ले जाया गया। यहां से मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। प्रशांत ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। हिमांशु का इलाज चल रहा है।
कुत्ते से टकराई बाइक, महिला की सांसें थमीं
उझानी। नगर के मोहल्ला अहीर टोला निवासी कृपाल अपनी पत्नी मंजू के साथ बाइक से संजरपुर गांव गए थे। रात को पति-पत्नी यहां से लौट रहे थे। रास्ते में कांशीराम कॉलोनी के बाद कृपाल की बाइक कुत्ते से टकरा गई। कृपाल ने ब्रेक लगाए तो उनकी पत्नी मंजू बाइक से गिर गईं। उनके सिर में गंभीर चोट आईं। रात में ही घायल मंजू को जिला अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
ट्रैक्टर से गिरकर बालक ने दम तोड़ा
बिनावर/वजीरगंज। बिनावर थाने के बाद रफियाबाद निवासी महीपाल का आठ वर्षीय बेटा विष्णु वजीरगंज थाने के गांव धौरेरा में अपनी बुआ के घर गया हुआ था। मंगलवार दोपहर यहां खेत पर गेहूं निकाले गए। गेहूं भरकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से घर लाए जा रहे थे। विष्णु भी ट्रैक्टर पर बैठा हुआ था। रास्ते में वह चलते हुए ट्रैक्टर से गिर गया। इससे गंभीर घायल हो गया। परिवार वाले उसे अस्पताल लाए। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है।