फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Three injure in road accident

सड़क हादसों में तीन घायल

Mon, 31 Jul 2017 08:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं Updated Mon, 31 Jul 2017 08:11 PM IST
विज्ञापन
Three injure in road accident
मेन मार्केट में हुए सड़क हादसों में वृद्ध समेत तीन लोग घायल हो गए। पहला हादसा रविवार शाम को अशफाक तिराहे के पास हुआ। कोतवाली क्षेत्र के गांव अचौरा निवासी विनोद की पत्नी रामाश्री अपने पांच साल के बेटे को दवा दिलाने के लिए घर से चली। तिराहे पर विपरीत दिशा से निकली स्कूटी सवार ने उसे चपेट में ले लिया। रामाश्री और उसका बेटा लहूलुहान हो गया। स्कूटी सवार युवक ने महिला को सड़क पर उठाने की बजाय उसी को झिड़कना शुरू कर दिया। यह देख आसपास के दुकानदार आ गए। उन्होंने आरोपी को समझाने की कोशिश की तो वह हंगामा करने के बाद स्कूटी लेकर भाग गया। हालांकि बाद में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दुकानदारों के कहने पर पुलिस कर्मियों ने घायल महिला और उसके बेटे का निजी चिकित्सक से इलाज कराके घर भेज दिया। इसके अलावा सोमवार सुबह कासगंज जिले की सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव हुसैनपुर निवासी 55 वर्षीय रामचंद्र अपने रिश्तेदार के साथ यहां आया। बाजार में तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। रामचंद्र बाइक में फंसकर घिसटता चला गया। उसके साथ मौजूद रामपाल ने शोर भी मचाया लेकिन बाइक सवार पकड़ में नहीं आया। रामचंद्र के सिर और पैरों में गंभीर चोट लगी है। चिकित्साधीक्षक एमबी सिंह ने बताया कि सिर में चोट अधिक होने की वजह से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed