{"_id":"57cc5da04f1c1b93573173cc","slug":"three-houses-in-a-night-itua-including-jewelry-cash-stolen-from","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही रात में इटौआ के तीन घरों से जेवरात समेत नकदी चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक ही रात में इटौआ के तीन घरों से जेवरात समेत नकदी चोरी
बदायूं, ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उझानी के गांव में शन िवार रात की घटना
चोर एक गृहस्वामी की भैंस भी खोल ले गए
कोतवाली क्षेत्र के गांव इटौआ में शनिवार रात चोरों ने तीनों घर से नकदी और जेवरात समेत करीब दो लाख रुपये का माल समेट लिया। चोरी के शिकार ग्रामीणों में एक गृहस्वामी की भैंस भी चोर खोल ले गए। तड़के जाग होने पर गृहस्वामियों को चोरी की भनक लगी तो अफरातफरी मच गई। पीड़ितों ने कोतवाली पुलिस को भी घटनाक्रम से अवगत कराया है।
एक ही रात में चोरी की ये घटनाएं रात में आधी रात के बाद की बताई गई हैं। जानकारी के मुताबिक- गांव के एक छोर पर बसे नैपाल सिंह के घर में चोर दीवार फांदकर घुसे। चोरी में नैपाल के घर से 10 हजार रुपया नकद, चांदी की हसली और खडु़आ समेत कमरबंद गया है। उसके पड़ोसी अमरसिंह के घर से 20 हजार रुपया नकद और संदूक में रखे सोने के कुंडल चोरी कर लिए गए। चोरों ने दूसरी छोर पर अजय के घर में भी हाथ साफ कर लिया। पत्नी की सोने की चेन और 30 हजार रुपया नकद के साथ अजय को नुकसान उठाना पड़ा। उसके घर से भैंस भी चोर खोल ले गए।
चोरी की घटनाओं की भनक तड़के जब गृहस्वामियों को लगी तो उन्होंने आसपास इलाके को खंगालना शुरू कर दिया। ग्रामीण भी मौके पर इकट्ठे हो गए। उन्होंने भी सुरागरसी की कोशिश की लेकिन चोरों का सुराग नहीं लग पाया। रविवार पूर्वाह्न में कोतवाली पहुंचे चोरी के शिकार ग्रामीणों ने पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। बताया कि भैंस के खोज (निशान) तो गांव के बाहर तक मिले हैं लेकिन बाद में उसे किसी वाहन से लाद कर ले जाया गया है। पुलिस ने तीनों ग्रामीणों की सामूहिक तहरीर के आधार पर तहकीकात शुरू कर दी है। उधर, एक ही रात में चोरी की तीन घटनाओं से ग्रामीण भी दहशत में हैं।