फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Three crushed to death in Budaun

अज्ञात वाहन से कुचलकर बाइक सवार तीन लोगों की मौत

Wed, 11 Jul 2018 11:28 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं Updated Wed, 11 Jul 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
Three crushed to death in Budaun
accident
अलापुर-बदायूं रोड पर बुधवार रात खरखोली गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचल दिया, जिसमें तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शव कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी रखवा दिया। तीनों युवक कादरचौक थाना क्षेत्र के नूरपुर के रहने वाले थे।
विज्ञापन

यह हादसा बुधवार रात करीब नौ बजे हुआ। एक बाइक पर तीन युवक सवार थे, लेकिन उनमें हेलमेट कोई नहीं लगाए था। युवकों की उम्र 25 से 30 साल की बताई जा रही है। अलापुर पुलिस के मुताबिक यह हादसा खरखोली गांव के पास हुआ। तीनों युवक बाइक पर जा रहे थे। उनकी बाइक में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। ऊपर से पहिया उतर जाने से तीनों युवकों की मौके पर मौत हो गई। इस हादसे का पता लगने पर आसपास के लोग जमा हो गए। इससे रोड पर जाम लग गया। सूचना मिलने पर अलापुर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव उठाने के बाद लोगों को रोड से हटाकर जाम खुलवाया। जाम खुलवाने में पुलिस को करीब आधा घंटा लग गया। इसी बीच पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर तीनों शव जिला अस्पताल की मोर्चरी भेज दिए। युवकों के पास पुलिस को मिले मोबाइल से फोन करने पर पता चला कि तीनों युवक कादरचौक थाना क्षेत्र के नूरपुर के रहने वाले थे। मरने वालों में दुलार पुत्र पुत्तन, फैजल पुत्र शब्बीर और सिपाही पुत्र असगर हैं। तीनों अलापुर इलाके के भसराला गांव रिश्तेदारी में बुंदू के घर गए थे। जहां से रात में तीनों बाइक पर अपने घर लौट रहे थे। हादसे की सूचना परिवार वालों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed