{"_id":"5880dd1a4f1c1bc346efe160","slug":"the-young-man-committed-suicide-hanging-on-for-four-days-the-trap-body","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने खुदकुशी की, चार दिन फंदे पर लटका रहा शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने खुदकुशी की, चार दिन फंदे पर लटका रहा शव
बदायूं, ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jan 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पारिवारिक कलह में की खुदकुशी, तहरीर नहीं दी गई
बिना पोस्टमार्टम के परिवार वालों ने किया अंतिम संस्कार
मुजरिया थाने के गांव सगराय में युवक ने पारिवारिक कलह के चलते फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका शव चार दिन तक फंदे पर लटका रहा। परिवार वालों ने किसी भी कार्रवाई से इंकार करते हुए बिना पोस्टमार्टम के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। युवक चार दिन पहले घर में विवाद होने के बाद परिवार वालों को खुदकुशी की धमकी देते हुए गया था।
मुजरिया थाने के गांव सगराय निवासी उमेश पाल (42) पुत्र जमुना का 16 जनवरी को घर में विवाद हो गया था। इसके बाद वह खुदकुशी की धमकी देकर घर से चला गया। परिवार वालों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। गांव के बाहर जंगल में उमेश ने पेड़ पर लटक कर खुदकुशी कर ली। उमेश घर नहीं लौटा तो परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी कोशिश के बाद भी उसका सुराग नहीं लगा। गुरुवार को गांव के लोगों ने जंगल में शव पेड़ पर लटका देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। शव की शिनाख्त के बाद उमेश के परिवार वालों को खबर दी गई। परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। उमेश के परिवार वालों ने कलह के चलते खुदकुशी की बात कही। उन्होंने किसी तरह की कार्रवाई से इंकार कर दिया। शव का पोस्टमार्टम भी नहीं कराया। चार दिन तक फांसी के फंदे पर लटका रहने की वजह से शव काफी फूल चुका था।
-----
मृतक के परिवार वालों ने कार्रवाई से इंकार कर दिया है। उनका कहना है कि उमेश ने पारिवारिक कलह में खुदकुशी की है। शव देखकर अनुमान लगाया जा सकता है कि कम से कम चार दिन से से शव फांसी के फंदे पर लटका था।
विज्ञापन
- ललित मोहन सिंह, एसओ मुजरिया