फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The woman went to college men robbed a million

कॉलेज में घुसकर महिला कर्मी से एक लाख लूटे

Wed, 25 Feb 2015 12:02 AM IST
बदायूं
बदायूं Updated Wed, 25 Feb 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
बेखौफ लुटेरे ने कॉलेज में घुसकर महिला कर्मचारी से एक लाख रुपये लूट लिए। सूचना पर सीओ सीटी राजेंद्र सिंह धामा, एसओ सिविल लाइंस अजय यादव कॉलेज पहुंचे। आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन लुटेरे के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं हो सकी। घटना पुलिस लाइंस के पास दोपहर करीब एक बजे हुई।
विज्ञापन

राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी उर्मिला देवी सोरों के चंदन चौक की रहने वाली हैं। वह रोज अप-डाउन करती हैं। मंगलवार को उन्होंने अपने एरियर के एक लाख रुपये एसबीआई मेन ब्रांच से निकाले थे। रुपये निकालने के बाद वह कॉलेज पहुंचीं। बैंक से ही एक लुटेरे उनके पीछे लग गया। उर्मिला देवी कॉलेज में पुलिस लाइंस साइड वाले गेट से घुसीं। लुटेरा भी उनके पीछे-पीछे कॉलेज पहुंच गया। मौका पाते ही लुटेरे ने उर्मिला देवी के हाथ से पर्स लूट लिया। इसमें एक लाख रुपये थे। लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गया।
विज्ञापन

खबर मिलने पर सीओ सिटी और एसओ सिविल लाइंस मौके पर पहुंचे। उन्होेंने उर्मिला देवी से जानकारी लेने के बाद आसपा के लोगों से लुटेरे के बारे में पूछताछ की लेकिन सुराग नहीं लगा। मामले में अज्ञात लुटेरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed