{"_id":"79321c445005e53e580c14a2db99f82f","slug":"the-village-musajag-thllia-by-kidnapping-a-young-man-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूसाझाग के थल्लिया गांव से युवक का अपहरण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मूसाझाग के थल्लिया गांव से युवक का अपहरण
मूसाझाग/बदायूं।
Updated Thu, 04 Feb 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव थल्लिया से मंगलवार रात जागेश नाम के युवक का अपहरण हो गया। युवक घर से शौच को निकला था। इसके बाद घर नहीं लौटा। एक खेत में उसकी बटन टूटी हुई शर्ट और एक रस्सी मिली है। बुधवार को अपहृत जागेश की मां सुखदेवी की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मूसाझाग थाने के गांव भल्लिया निवासी जागेश (21) पुत्र रामेश्वर की 24 फरवरी को शादी है। जागेश मंगलवार शाम घर से शौच को खेत पर गया था। इसके बाद जब वह घर नहीं लौटा तो परिवार वालों ने जागेश की तलाश शुरू की। उसका कोई सुराग नहीं लगा। गांव और परिवार के लोग जब जागेश तो देखने खेत पर जा रहे थे तो रास्ते में एक ईख के खेत के पास उसकी बटन टूटी हुई शर्ट पड़ी मिली। पास ही एक रस्सी भी पड़ी थी। हालांकि अब तक फिरौती के लिए कोई फोन नहीं आया है। फिर भी जागेश के परिवार वाले उसके अपहरण की बात कह रहे हैं। बुधवार को पुलिस ने जागेश की मां सुखदेवी की तहरीर पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस मान रही घटना को संदिग्ध
मूसाझाग। जागेश की अपहरण की पुलिस ने रिपोर्ट जरूर दर्ज कर ली है, लेकिन पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। माना जा रहा है कि जागेश शादी से नाखुश था। ऐसे में वह खुद ही बिना बताए कहीं चला गया होगा। जागेश अपना मोबाइल भी घर पर ही छोड़ गया है। पुलिस ने मोबाइल अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
-----
अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। युवक की जल्द ही शादी होने वाली है। यह भी हो सकता है कि वह खुद ही कहीं चला गया हो। पुलिस पड़ताल में जुटी है। जल्द ही उसे बरामद कर लिया जाएगा।
-जेएस पाटनी, सीओ उझानी