फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The two sides clash, set fire to himself in the cottage

दो पक्षों में मारपीट, खुद ही झोपड़ी में आग लगाई

Tue, 17 Jan 2017 11:36 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Tue, 17 Jan 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
The two sides clash, set fire to himself in the cottage
दो पक्षों में मारपीट, खुद ही झोपड़ी में आग लगाई - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
फैतुल्लागंज का मामला, रायफल समेत एक गिरफ्तार
 थाना क्षेत्र के गांव फैतुल्लागंज में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई। दोनों ही ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने को थाने में तहरीर दी गई। एक पक्ष ने दूसरे को फंसाने के लिए खुद ही अपनी झोपड़ी में आग लगा ली। पुलिस ने एक व्यक्ति को देशी रायफल समेत गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

गांव फैतुल्लागंज के साधू सिंह और फूल सिंह के बीच सोमवार को बच्चों के विवाद हो लेकर मारपीट हो गई। दोनों पक्ष तहरीर लेकर थाने पहुंचे। तहरीर मिलने के बाद एसआई राजेंद्र सिंह हमराहों के साथ जांच के लिए गांव आए। यहां देखा कि फूल सिंह का बेटा सतीश देशी रायफल लिए खड़ा है। वह साधू सिंह को फंसाने के लिए खुद ही अपनी झोपड़ी में आग लगा रहा था। इससे पहले पशुओं को बाहर निकाल लिया था। पुलिस को देखकर सतीश वहां से भागने लगा। पुलिस ने उसे दबोच लिया। बाद में उसे जेल भेज दिया गया। एसओ ललित मोहन सिंह ने बताया कि मामले की तहकीकात जारी है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed