{"_id":"1d9c9d950247453c7194fbeb7d8fbe50","slug":"the-three-accused-were-sent-to-juvenile-home-gangrep-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल सुधार गृह भेजे गए गैंगरेप के तीनों आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाल सुधार गृह भेजे गए गैंगरेप के तीनों आरोपी
बदायूं
Updated Mon, 03 Aug 2015 08:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उघैती थाने के एक गांव में 12 साल की बच्ची से गैंगरेप करने वाले तीनों किशोरों को सोमवार के लिए पुलिस ने उम्र की तस्दीक के बाद बाल सुधार गृह बरेली भेज दिया। पुलिस ने पहले तीनों आरोपियों की रिमांड ली। बाद में तीनों को कोर्ट में पेश किया गया। इधर, मजिस्ट्रेट के सामने पीड़िता के 164 के बयान भी दर्ज कराए गए।
उघैती के एक गांव में शुक्रवार की शाम तीन किशोर 12 साल की बच्ची को खींचकर ले गए थे। बाद में उसके साथ तीनों ने दुष्कर्म किया। शनिवार को किशोरी के पिता की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कक्षा 10, नौ और छह के छात्र हैं। रविवार को उनकी उम्र की तस्दीक नहीं हो सकी थी। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया। सोमवार को मेडिकल रिपोर्ट और शैक्षिक प्रमाण-पत्रों के आधार पर पर उम्र तस्दीक हो गई। पुलिस ने तीनों की रिमांड ली। इसके बाद कोर्ट में पेश किया। आरोपी नाबालिग थे। कोर्ट ने तीनों को बाल सुधार गृह बरेली भेजने का आदेश दिया।
इधर, सोमवार को जिला महिला अस्पताल में बालिका का प्राइमरी मेडिकल हुआ। उसकी स्लाइड बनाकर पैथालॉजी भेज दी गई है। उम्र की जांच के लिए उसका मेडिकल कराया गया। हालांकि उम्र की जांच नहीं हो सकी है। मेडिकल के बाद पुलिस ने बालिका के मजिस्ट्रेट के समक्ष 164 के बयान दर्ज करा दिए हैं।
विज्ञापन
------
बालिका से गैंग रेप की पुष्टि नहीं
स्लाइड, सप्लीमेंट्री रिपोर्ट पर टिकीं नजरें
बदायूं। बालिका से प्रथम दृष्टया गैंगरेप की पुष्टि नहीं हुई है। अब उसकी स्लाइड और सप्लीमेंट्री रिपोर्ट का पुलिस को इंतजार है। सोमवार को महिला अस्पताल में बालिका का प्राइमरी मेडिकल हुआ। उसकी स्लाइड बनाकर जिला अस्पताल की पैथालॉजी भेज दी गई है। बुधवार को इसकी रिपोर्ट भी आने की उम्मीद है।
बालिका के प्राइमरी मेडिकल रिपोर्ट पर गौर करें तो उसके शरीर या प्राइवेट पार्ट में किसी तरह के जख्म का निशान नहीं है। आमतौर पर सामूहिक बलात्कार के मामलों में ऐसा नहीं होता। इस स्थिति में प्रथम दृष्टया गैंगरेप की पुष्टि नहीं हो रही है। उसके साथ रेप हुआ या नहीं यह स्लाइड और सप्लीमेंट्री रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगा। बालिका के नाखून और बाल के सैंपल भी लिए गए हैं। इनको डीएनए जांच के लिए भेजा जाएगा।
--------
बालिका का प्राइमरी मेडिकल हो गया है। उसकी रिपोर्ट नहीं मिल सकी है। तीनों आरोपियों को बाल सुधार गृह बरेली भेज दिया गया है। पीड़िता के 164 के बयान दर्ज करा दिए गए हैं। स्लाइड और मेडिकल सप्लीमेंट्री रिपोर्ट आने का इंतजार है।
-वहीद खान, एसओ उघैती