फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The three accused Lutkand Arrested, escaped gangster

लूटकांड के तीन आरोपी  गिरफ्तार, सरगना फरार

Wed, 01 Jun 2016 12:06 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Wed, 01 Jun 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
दुल्हन को विदा कराकर ला रही महिलाओं के साथ हुई लूट का खुलासा
पुलिस ने जेवरात बरामद होने का किया दावा, सरगना संग्रामपुर का सरताज

 गत 26 मई की रात में अरिल नदी के कटरी इलाके में दुल्हन को विदा कराकर ले जा रही महिलाओं के साथ हुई लूट का खुलासा हो गया है। पुलिस ने चार में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। सरगना अभी फरार है। पुलिस ने लूटे हुए जेवरात भी बरामद कर लिए हैं। इसके अलावा डकैती की योजना बनाते पांच लोगों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।  
बीती 26 मई की रात में लगभग साढ़े आठ बजे कोतवाली क्षेत्र के ग्राम संग्रामपुर से दुल्हन नूरकमर की विदा कराने आए उसके परिजनों से लगभग दो लाख रुपये की लूटपाट की गई थी। तभी से पुलिस इस मामले के खुलासे में लगी थी। कोतवाल कश्मीर सिंह ने बताया कि संग्रामपुर का ही सरताज उर्फ डिमका इसका घटना का सरगना है। चूंकि विदा कराने वाले शहबाजपुर थाना सिरौली, जिला बरेली के थे। इसकी जानकारी उसे गांव का होने के कारण पहले ही हो गई। उसने ही अपने तीन साथियों के साथ यह योजना बनाई। फिर घटना को अंजाम दिया। उसके साथ नयागांव थाना शाहबाद, जिला रामपुर का भूरे, हेमपाल पुत्र नेतराम निवासी भोलापुर, थाना फतेहगंज, जिला बरेली व सत्यपाल पुत्र पूरन सिंह निवासी सुकटिया भी थे। पुलिस ने इनके पास से तीन तमंचे कारतूस, नकदी व लूटे गए जेवरात बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि इन लोगों ने दो और लूट की घटनाएं कबूल की हैं। 
विज्ञापन

इसके अलावा कोतवाली क्षेत्र के गांव रतनपुर के पास एक बाग से लूट की योजना बनाते पांच लोगों को पकड़ा गया है। इनमें रामनिवास पुत्र उल्फत, बब्लू पुत्र सरनाम निवासी गण रूखाडा, थाना सिरौली, नन्हें पुत्र रामभरोसे निवासी गुरगांव, थाना सिरौली, रोहन पुत्र दरबारी निवासी बिहारीपुर थाना सिरोली व धीरेंद्र पुत्र टीका सिंह निवासी कुतरया थाना सिरोली, बरेली हैं। कोतवाल ने बताया कि इनके पास से असलाह और आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया है। ये लोग डकैती की योजना बना रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed