फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The teenager's body was found in the sand mining field

बालू खनन को गए किशोर का शव खेत में मिला

Sun, 05 Feb 2017 11:10 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sun, 05 Feb 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
प‌रिवारवालों ने लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन

 थाना क्षेत्र के गांव इसमाइलपुर के पास किशोर का शव सड़क किनारे सरसों के खेत में पड़ा मिला। मृतक के परिवार वालों ने हत्या कर शव फेकने का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस फिलहाल इसे हादसे में मौत मान रही है। मामले में रिपोर्ट इत्तफाकिया धाराओं में दर्ज कर पोस्टमार्टम कराया गया है। 
कादरचौक थाने के गांव चौड़रा निवासी महीपाल का 15 वर्षीय पुत्र आकाश शनिवार को गांव के ही संजीव के ट्रैक्टर-ट्रॉली से बालू खनन के लिए गया था। रात को आकाश घर नहीं पहुंचा। रविवार सुबह उसका शव थाना क्षेत्र में गांव इसमाइलपुर के पास सड़क किनारे पड़ा मिला। संजीव ने उसके घर पर जाकर सूचना दी कि आकाश की ट्रॉली से गिरने से मौत हो गई। इसके बाद परिवार वाले पुलिस को खबर देकर मौके पर पहुंच गए। पुलिस भी आ गई। आकाश का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम में उसकी मौत की वजह सिर में चोट और रक्तस्राव बताया गया है। उसके शरीर पर और भी कई चोटें हैं। कई हड्डियां भी टूटी थीं। मृतक के परिवार वालों का आरोप है कि आकाश की हत्या ट्रैक्टर से कुचल कर की गई है। पुलिस ने इसे हादसा मानते हुए इत्तफाकिया धाराओं में दर्ज किया है। मृतक के परिवार वालों ने भी हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। एसओ रुकुमपाल सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला हादसे का मालूम हो रहा है। तहरीर के आधार पर मामले में पड़ताल की जा रही है। 
विज्ञापन

------
कादरचौक क्षेत्र में बड़े पैमाने पर हो रहा अवैध खनन
कादरचौक। थाना क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध खनन हो रहा है। पुलिस इस पर ध्यान नहीं दे रही। गंगा में बालू खनन के बाद रात भर ट्रैक्टर-ट्रॉलियां दौड़ती हैं। सख्ती होने पर दो-चार ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ने के बाद पुलिस औपचारिकता कर लेती है। खनन माफिया फिर से अपना काम शुरू कर देता है। गौर करने वाली बात यह है कि जिले में खनन का कोई प्वाइंट नहीं है। इसके बाद भी रोज बालू खनन कर ले जाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed