{"_id":"593d81a04f1c1ba65d9bf266","slug":"the-secret-of-missing-delhi-girl-from-kachla-will-be-opened-from-call-details","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉल डिटेल से खुलेगा कछला से गुम दिल्ली के बालक का राज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कॉल डिटेल से खुलेगा कछला से गुम दिल्ली के बालक का राज
अमर उजाला ब्यूरो उझानी (बदायूं)।
Updated Sun, 11 Jun 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
प्रिंस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ से पहुंची कॉल, बोला कि बालक है मेरे पास
गायब बालक के घरवालों ने फोन पर एसएसपी को बताया घटनाक्रम
महीना भर पहले कछला में गंगा नहाते वक्त गायब दिल्ली के 12 वर्षीय बालक का सुराग नहीं लगने से आहत घरवालों ने शनिवार शाम को यहां आकर पुलिस से बात की। बालक के घरवालों ने प्रभारी निरीक्षक को पूरे घटनाक्रम से लेकर अंजान कॉल के बारे में भी पक्ष रखा। बताया कि उनके सेलफोन पर कोई व्यक्ति खुद का लखनऊ का बताकर कॉल करता है। चार-पांच बार उसने अपने नंबर भी बदले लेकिन हर बार ही यही कहा कि बालक उसके पास है। यह बात घरवालों ने फोन कर एसएसपी से कही तो उन्होंने कॉल डिटेल निकलवाकर कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
दिल्ली के संगम बिहार इलाके से कोतवाली पहुंचे घरवालों में गुम बालक 12 वर्षीय प्रिंस के बाबा देवकीनंदन समेत बुआ नेहा ने फोन कॉल के बारे में हकीकत बयां की। बताया कि प्रिंस की दादी कमला के सेलफोन पर सबसे पहली कॉल 26 मई को आई। उस दिन कॉल करने वाले ने खुद का लखनऊ का निवासी बताते हुए कहा था कि बालक उसके पास है। घरवालों ने अपनी ओर से उसे कॉल की तो वह गुमराह करता रहा। आरोप है कि वही व्यक्ति अब तक नये नंबरों से पांच-छह बार कॉल कर चुका है। नेहा की मानें तो पहली कॉल के अगले दिन उसने कछला पुलिस इंचार्ज जयपाल सिंह को अवगत करा दिया था लेकिन उन्होंने कॉल डिटेल निकलवाकर लखनऊ के संदिग्ध व्यक्ति के बारे में जानकारी हासिल नहीं की।
कोतवाली पहुंचने से पहले बालक की बुआ नेहा ने एसएसपी चंद्रप्रकाश से भी फोन पर बात की। उन्हें भी लखनऊ के व्यक्ति के बारे में बताया गया। एसएसपी ने घरवालों को कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है। बता दें कि 10 मई को दिल्ली से सुरेंद्र सिंह का परिवार एक बच्चे का मुंडन संस्कार कराने कछला आया था। नहाते वक्त प्रिंस गुम हो गया। हालांकि घरवालों ने तीन-चार दिन तक गोताखोरों को लगाकर खोजबीन भी कराई लेकिन प्रिंस का सुराग नहीं लग पाया। प्रिंस को लेकर कॉल आने से घरवाले भी पसोपेश में हैं। उनका कहना है कि बालक कॉल करने वाले लखनऊ के व्यक्ति के पास है या नहीं लेकिन पुलिस को उसे पकड़ कर जांच करनी चाहिए। प्रिंस अपने पिता की तीन संतान में इकलौता बेटा है। उसकी दो बहनें हैं।
विज्ञापन
गायब बालक प्रिंस के बारे में उसके घरवालों ने जो बताया है, उसके आधार पर तहकीकात शुरू कर दी गई है। कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है, कॉल करने वाले का भी जल्द ही पता लगा लिया जाएगा। - जयपाल सिंह, चौकी इंचार्ज, कछला।