फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The removal of illegal construction O The team pursued

अवैध निर्माण हटवाने गए  ईओ की टीम को खदेड़ा

Sun, 08 May 2016 12:25 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sun, 08 May 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
The removal of illegal construction O The team pursued
अवैध निर्माण - फोटो : अमर उजाला
आग में खाक हुए खोखों की जगह पक्का निर्माण करने का मामला
विज्ञापन

बाद में पुलिस बल के साथ पहुंचे ईओ ने रुकवाया अवैध निर्माण

 कस्बा के गंजशहीदा बकरी बाजार में रखे दो खोख दो दिन पूर्व रहस्यमय ढंग से आग लगने जल गए। शनिवार को खोखों की जगह पक्की दुकानों को निर्माण होने लगा तो ईओ नगर पालिका टीम को लेकर पहुंच गए। ईओ को कार्रवाई से रोकने के लिए महिलाएं आगे आ गईं। महिलाओं ने हंगामा करते हुए ईओ की टीम को खदेड़ दिया। बाद में पुलिस के साथ पहुंच कर निर्माण रुकवाया गया। 
शहर के मध्य गंजशहीदा में बकरी बाजार की जगह है। यहां इसी क्षेत्र के रहने वाले निसार और बली मोहम्मद के खोखा रखे थे। दो दिन पहले रहस्यमय ढंग से इनमें आग लग गई और दोनों खोखा जलकर नष्ट हो गए। आग लगे अभी एक दिन ही बीता था कि खोखों की जगह पक्का निर्माण होने लगा। इसकी सूचना जब नगर पालिका परिषद पहुंची तो ईओ संजय तिवारी पालिका टीम को लेकर मौके पर जा पहुंच थे। उनके साथ जेसीबी भी थी। अवैध निर्माण बताते हुए ईओ ने खोखा की जगह हो रहे निर्माण कार्य को गिरवाना शुरू ही किया था कि दोनों खोखा स्वामियों ने हंगामा किया और महिलाओं को बुला लिया। तमाम महिलाएं निर्माण के पक्ष में आकर खड़ी हो गईं। ईओ का जबर्दस्त विरोध करने लगीं। ईओ उन्हें नगर पालिका की भूमि पर निर्माण कराने पर अवैध बता रहे थे तो महिलाएं दोनो जगह खोखा मालिकों का बताकर जबर्दस्त हंगामा करने लगी। हंगामा करती महिलाओं ने ईओ की टीम को खदेड़ दिया। बाद में ईओ पुलिस बल के साथ यहां पहुंचे और निर्माण कार्य रुकवा दिया। 
विज्ञापन

इधर, दो खोखा स्वामियों का कहना है कि उन्होंने यह जमीन 2004 में नवाब मियां से खरीदी थी। इसलिए उनकी दुकानों को निर्माण कोई नहीं रोक सकता। 
-----
नगर पालिका की अपनी जगह है। इसपर अवैध रूप से निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसे रोकना नगर पालिका का दायित्व है। इसलिए इसे रोका गया है। आगे भी निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। बैनामा भी फर्जी हैं। अभिलेखों को चैक कराया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- संजय तिवारी, ईओ, नगर पालिका परिषद, उझानी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed