फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The police tried to crush animal smugglers

पशु तस्करों ने की पुलिस वालों को कुचलने की कोशिश

Wed, 20 Jul 2016 11:35 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Wed, 20 Jul 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
The police tried to crush animal smugglers
पशु तस्करों ने की पुलिस वालों को कुचलने की कोशिश - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
 पशुओं से भरी मेटाडोर का पीछा कर रहे थे बाइक सवार सिपाही और होमागर्ड
 गोवंशीय पशुओं से भरी मेटाडोर का पीछा करने पर पशु तस्करों ने चीता बाइक सवार सिपाही और होमगार्ड को को कुचलने की कोशिश की। मेटाडोर की टक्कर से बाइक सवार सिपाही और होमगार्ड घायल हो गए। इस पर अलर्ट जारी होने पर पुलिस ने पशु तस्करों की घेराबंदी की, लेकिन वह भाग निकले और पशुओं से भरी मेटाडोर नहर के पास खाई में पलट गई।
सिविल लाइंस थाने के गांव कुलचौरा के पास से पशु तस्करों ने मंगलवार रात इधर उधर घूमने वाले गोवंशीय पशुओं को मेटाडोर में भर लिया। गांव के लोगों ने इस बारे में पुलिस को सूचना दी। इस पर सिविल लाइंस थाने के सिपाही नवीन चौधरी ने होमगार्ड जवान धर्मपाल के साथ चीता बाइक से गोवंशीय पशुओं से भरी मेटाडोर का पीछा किया। दातागंज रोड पर मझिया गांव के पास तस्कर मेटाडोर से चीता बाइक टक्कर मारते हुए भाग निकले। मेटाडोर की टक्कर से सिपाही नवीन चौधरी और होमगार्ड धर्मपाल घायल हो गए। इस बारे में पता लगने के बाद सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया। मझिया से भागने के बाद तस्कर मूसाझाग थाने के गांव टिकलापुर की ओर पहुंचे। यहां नई नहर के पास मेटाडोर पहिया गड्डे में जाने से पलट गई। मौका पाकर तस्कर भाग निकले। मेटाडोर में मिले 11 गोवंशीय पशुओं को आसपास के गांव वाले ले गए। मेटाडोर को मूसाझाग पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। 
विज्ञापन


सख्ती के बावजूद बेखौफ हो रहे पशु तस्कर
बदायूं। पुलिस की सख्ती के बावजूद पशु तस्कर बेखौफ हैं। इससे पहले भी पशु तस्करों ने कई बार पुलिस पर हमले किए हैं। एसओ उसहैत रहे कमलेश सिंह और इंस्पेक्टर दातागंज वीरपाल सिरोही को भी तस्करों ने वाहन से कुचलने की कोशिश की थी। एसएसपी सुनील सक्सेना ने पशु तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आदेश दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed