फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The police presence remained in food Vuju mosque

पुलिस की मौजूदगी में बना मस्जिद का बुजूखाना

Mon, 29 Aug 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो /बदायूं
ब्यूरो /बदायूं Updated Mon, 29 Aug 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
The police presence remained in food Vuju mosque
पुलिस की मौजूदगी में बना मस्जिद का बुजूखाना - फोटो : बदायूं/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
मस्जिद कमेटी ओर से बनवाई गई दुकानों को खाली न करने वाले दुकानदारों के खिलाफ आक्रोशित मोहल्ले ने पुलिस से शिकायत की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस पूरे समय तक मौके पर तैनात रही। 
विज्ञापन

मीरा जी चौकी के पास स्थित मस्जिद में बुजूखाने का निर्माण होना था, जगह कम होने की वजह से वहां पर स्थित तीन दुकानों को तोडना जरूरी था, लेकिन वहां पर लंबे समय से दुकान रखे दुकानदार नहीं मान रहे थे। इस पर मोहल्ले के करीब 150 लोग कोतवाली पहुंच गए और दुकानों को हटाए जाने की मांग की। इस पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और दुकानदारों से अपना सामान निकालने के लिए कहा। पुलिस ने दुकानदारों का सामान दुकानों से निकालकर बाहर रखवा दिया। 
विज्ञापन

आनन-फानन में पुलिस की मौजूदगी में दुकानों को तोड़कर बुजूखाने का निर्माण कराया गया। निर्माण होने के दौरान पुलिस मौके पर मौजूद रही। दुकानदार भी मुस्लिम समुदाय के होने की वजह से मामला सांप्रदायिक होने से बच गया। इस बारे में कोतवाली इंस्पेक्टर एसपी उपाध्याय ने कहा कि मोहल्ले वासियों की शिकायत पर बुजूखाना का निर्माण करवा दिया गया। साथ ही दुकानदारों को वहां दोबारा सामान न रखने के निर्देश दिए गए है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed