फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The other missing elderly Day body was found in woods

लापता अधेड़ का दूसरे  दिन जंगल में शव मिला

Sun, 18 Sep 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो /बदायूं
ब्यूरो /बदायूं Updated Sun, 18 Sep 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
घर से लापता हुए युवक का शव दूसरे दिन जंगल में पड़ा मिला। पुलिस इसे हादसे में मौत मान रही है, जबकि युवक के परिवार वाले हत्या कर शव फेंके जाने की बात कह रहे हैं। फिलहाल रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

जरीफनगर थाने के गांव कादरचौक निवासी सर्वेश (38) पुत्र वीरेंद्र सिंह शुक्रवार को अपने घर से निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिवार के लोगों ने काफी तलाश भी की, लेकिन सर्वेश का कुछ पता नहीं लगा। देर रात उसका शव मिर्जापुर गांव के पास जंगल में पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई। उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं। पुलिस का मानना है कि उसकी मौत हादसे में हुई है, जबकि परिवार वाले हत्या कर शव फेकने की बात कह रहे हैं। मृतक के भाई स्वराजवीर की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। फिलहाल रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। एसओ एनपी सिंह ने बताया कि पड़ताल की जा रही है। शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

दवा लेने जा रही वृद्धा की बाइक से गिरकर मौत
बदायूं। बेटे के साथ दवा लेने बदायूं जा रही वृद्धा की चलती हुई बाइक से गिरकर मौत हो गई। हादसा उझानी में अथुइया पुल के पास हुआ। मृतका जरीफनगर थाने के गांव सिरसा खुर्द की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जरीफनगर के गांव सिरसा खुर्द निवासी नत्थू लाल की 62 वर्षीय पत्नी रामवती शुक्रवार को अपने बेटे सुनील के साथ दवा लेने बाइक से बदायूं आ रही थीं। उझानी में अथुइया पुल के पास रामवती चलती हुई बाइक से गिरकर गंभीर घायल हो गईं। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान रामवती ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed