{"_id":"08f0bf6b8f0f9c9a0dab1d711bd637d1","slug":"the-other-man-standing-managed-a-tax-sale-deed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे आदमी को खड़ा कर करा लिया बैनामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूसरे आदमी को खड़ा कर करा लिया बैनामा
Dataganj
Updated Sat, 28 Feb 2015 06:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एक अन्य व्यक्ति को खड़ा करके किसान की जमीन का फर्जी बैनामा करा लिया गया। बैनामा के दस्तावेज में क्रेता के स्थान पर भू-स्वामी की जगह किसी और व्यक्ति का फोटो लगा है। जानकारी होते ही बैनामा कराने वाले ने भी जमीन का बैनामा थर्ड पार्टी को कर दिया। जमीन का वास्तविक मालिक अपनी जमीन की पाने के लिए अब अधिकारियों के चक्कर काट रहा है।
उसहैत क्षेत्र के गांव कटरा सआदतगंज के संतोष कुमार ने बताया कि गांव हिम्मतनगर बडोरा पश्चिम परगना निधनपुर तहसील पटियाली (कांशीरामनगर) में उसके पिता सियाराम पुत्र बेनीराम की गाटा संख्या 205/2023 व 204/6/9 रकबा 3-23 हेक्टेयर है। वर्ष 2008 में 30 अक्तूबर को जमीन का बैनामा किसी अन्य व्यक्ति को खड़ा करके शिवकुमार पुत्र चौधरी मेघराज सिंह निवासी करनपुर जिला बुलंदशहर ने करा लिया। दो दिन बाद ही शिवकुमार ने यह जमीन वीरेंद्रपाल सिंह पुत्र यूएस नौरंग पटियाला (पंजाब) को बेच दी। उन्होंने दाखिल खारिज भी करा लिया। वास्तविक मालिक अधिकारियों के यहां अपनी जमीन वापसी की गुहार करते घूम रहे हैं। पुलिस को भी मुकदमा दर्ज कराने को तहरीर दी है।