फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The mystery on the death of the teenager deepened, not given Tehri

किशोरी की मौत पर रहस्य गहराया, नहीं दी गई तहरीर

Mon, 08 May 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो।  ओरछी।
अमर उजाला ब्यूरो।  ओरछी। Updated Mon, 08 May 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
The mystery on the death of the teenager deepened, not given Tehri
मृत - फोटो : ‌अमर उजाला
फैजगंज के गांव गनगोली में पेड़ के पास मिला था शव
विज्ञापन

थाना फैजगंज बेहटा के गांव गनगोली में 14 साल की किशोरी शीतल की मौत पर रहस्य गहरा गया है। उसके परिवार वालों ने रविवार को भी थाने में कोई तहरीर नहीं दी। पोस्टमार्टम में किशोरी की मौत की वजह हैंगिंग बताई गई है। हालांकि, गांव के लोगों का कहना है कि शीतल का शव पेड़ के नीचे पड़ा था। वहां कोई रस्सी भी नहीं थी। पुलिस ने मामले में खेल कर दिया है।

थाना फैजगंज बेहटा के गांव गनगोली में शनिवार को सत्यवीर की 14 वर्षीय बेटी शीतल का शव गांव के बाहर पेड़ के पास मिला था। शीतल के माता-पिता पंजाब में रहकर नौकरी करते हैं। वह यहां अपने मामा के घर पर थी। बेटी की मौत की खबर मिलने पर रविवार को माता-पिता भी यहां पहुंच गए। इन लोगों ने किसी तरह की कार्रवाई की बात से इंकार कर दिया है। इधर, यह भी कहा जा रहा है कि शनिवार को शीतल का अपनी ममेरी बहन से झगड़ा हुआ था। गांव के लोगों का कहना है कि किशोरी का शव पेड़ पर लटका हुआ नहीं था, बल्कि पेड़ के नीचे पड़ा हुआ था। कोई रस्सी भी पेड़ पर नहीं बंधी थी। शीतल अक्सर घास लेने अन्य लड़कियों के साथ जाया करती थी। शनिवार को वह अकेली गई थी। गौर करने वाली बात यह भी है कि जिस पेड़ के नीचे शव मिला उस पेड़ पर आशिकाना मिजाज के कई शब्द लिखे हुए हैं। हालांकि, किशोरी के परिवार वालों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। वह किसी तरह की कार्रवाई से भी इंकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed