फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   the girls made fake story of their kidnap

बच्चियों ने अच्छा किया अपहरण का ड्रामा

Tue, 29 Dec 2015 09:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं Updated Tue, 29 Dec 2015 09:48 PM IST
विज्ञापन
 the girls made fake story of their kidnap
छोटी दो बहनों ने पूछताछ में उगली सच्चाई
विज्ञापन


बड़ी बहन गाजियाबाद में अपने प्रेमी संग रह रही



जीआरपी को पूछताछ में दोनों ने बताया था कि उनका 24 दिसंबर को चंदौसी से अपहरण कर लिया गया था और बड़ी बहन (18) की हत्या कर दी गई है। जीआरपी ने फैजगंज बेहटा पुलिस से संपर्क साधा। रात में ही एक टीम बरेली पहुंच गई। मंगलवार को दोनों बहनों को बदायूं लाया गया। पूछताछ के दौरान दोनों बहनें बयान बदलती रहीं। इससे पुलिस को इनकी कहानी पर शक हो गया। दोनों से महिला थाने में जब थोड़ी सख्ती की गई तो उन्होंने पुलिस को सच्चाई बता दी। मंगलवार देर शाम फैजगंज बेहटा थाने की पुलिस टीम दोनों छोटी बहनों  को लेकर गाजियाबाद रवाना हो गई । बड़ी बहन का प्रेमी मूल रूप से कासगंज का रहने वाला है। तीनों बहनें तीन दिन तक कासगंज में उसके घर पर रहीं। गाजियाबाद से पुलिस टीम के देर रात तक वापस आने की उम्मीद है।
बड़ी बहन के बहकावे में आ गईं थीं छोटी बहनें
बिसौली। छोटी बहनें बड़ी के बहकावे में आ गईं थीं। तीनों बहनें 24 दिसंबर को घर से चंदौसी स्थित एक मंदिर में पूजा करने की बात कहकर गईं थीं। जब वे घर नहीं लौटीं तो पिता ने 25 दिसंबर को तीनों की गुमशुदगी फैजगंज बेहटा में दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस को यह भी बताया कि तीनों बहनों का घर में झगड़ा भी हुआ था। पुलिस पहले से ही मामले को संदिग्ध मान रही थी।
विज्ञापन

मुसिया नगला में पुलिस का छापा
दबतोरी। अपहरण का ड्रामा रचने वाली तीनों बहनों की ननिहाल बिसौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में है। कॉल डिटेल के जरिए पुलिस को पता लगा कि बड़ी बहन की बात कई लड़कों से होती थी। इसके बाद बिसौली एसओ कश्मीर सिंह यादव और फैजगंज बेहटा एसओ अशोक कुमार ने गांव के कई घरों में छापेमारी की पर यहां पुलिस को कोई मिला नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदलते बयानों से खुली ड्रामा की पोल
बिसौली। मंगलवार को दोनों छोटी बहनें शाम तक बार-बार बयान बदलती रहीं। दोनों ने कई बार घटनास्थल भी बदल दिया। दोनों ने कभी बताया कि उनको गाजियाबाद ले जाया गया तो कभी दिल्ली ले जाने की बात कही। बार-बार बदलते बयानों ने पूरे ड्रामा की पोल खोल दी। एसएसपी सौमित्र यादव ने बताया कि प्रकरण महज ड्रामा निकला है। बड़ी बहन अपने प्रेमी के साथ है। पुलिस टीम उसे बरामद करने रवाना हो गई है। गांव में भी पड़ताल करा ली गई है। अपहरण का झूठा ड्रामा रच कर पुलिस को गुमराह करने के मामले में भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed