{"_id":"58bdac4c4f1c1b6f43dc486a","slug":"the-death-of-the-driver-of-the-tractor-overturns-bisauli","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिसौली में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिसौली में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत
बदायूं, ब्यूरो
Updated Tue, 07 Mar 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आलू भर कर ट्रैक्टर-ट्रॉली कोल्ड स्टोर ले जा रहा था
कोतवाली क्षेत्र के गांव मिठामई में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत हो गई। हादसा सोमवार दोपहर हुआ। गांव में पंचायत के बाद फैसला हो गया। पुलिस को मामले में जानकारी नहीं दी गई।
बिसौली कोतवाली के गांव मिठामई निवासी शिवचरण लाल गुप्ता के ट्रैक्टर पर गांव का ही धीरज पुत्र शिशुपाल चालक था। सोमवार को वह आलू भरकर आ रहा था। रास्ते में मिठामई-भिलौलिया मार्ग पर ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया। इससे ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में धीरज की मौके पर मौत हो गई। गांव के लोगों ने आपस में पंचायत करके मामले को निपटा दिया। पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी गई। शव का पोस्टमार्टम भी नहीं कराया गया।
--------
बिल्सी में कार पलटने से तीन लोग घायल
बिल्सी। कार से थाना क्षेत्र के गांव नगला जाटान में शादी में शामिल होने जा रहे लोगों की कार पलट गई। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। गांव नगला जाटान निवासी चमन सिंह की पुत्री का सोमवार को विवाह समारोह था। इसमें शामिल होने रुदायन के अरविंद कुमार सिंह, गोविंदनगर-शिवनगर के लल्लू सिंह समेत तीन लोग कार से दावत में जा रहे थे। रास्ते में कार पलट गई। हादसे में तीनों लोग घायल हो गए।