फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The couple are accused of cheating in hashish invoice

दंपति से ठगी के आरोपी का चरस में चालान

Sat, 18 Apr 2015 07:37 PM IST
उझानी (बदायूं)।
उझानी (बदायूं)। Updated Sat, 18 Apr 2015 07:37 PM IST
विज्ञापन
The couple are accused of cheating in hashish invoice
रकम दोगुनी करने के नाम पर प्राइवेट बस स्टैंड के पास रंगेहाथ पकड़े गए पीलीभीत जिले के निवासी राजू खान का पुलिस ने शनिवार को चालान कर दिया। पुलिस की मानें तो उसके पास पांच सौ ग्राम चरम मिली।
विज्ञापन

चार दिन पहले प्राइवेट बस स्टैंड के पास भीड़ ने जिस युवक को पकड़ कर कोतवाली पुलिस को सौंपा, उसने अपना नाम राजू खांन निवासी राजीव कालोनी थाना सुनगढ़ी जिला पीलीभीत बताया था। आरोप है कि उसने अपने एक साथी की मदद से मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव तरेंचा निवासी छोटेलाल और उसकी पत्नी कन्यावती से रकम दोगुनी करने के नाम पर ठगी कर ली थी। राजू का साथी तो फरार हो गया लेकिन भीड़ ने उसकी जमकर मजामत कर दी थी।
विज्ञापन

पुलिस ने राजू से पूछताछ भी की। यहां तक कि पीलीभीत पुलिस से संपर्क साधकर उसके बारे में जानकारी हासिल कर ली गई लेकिन उसका आपराधिक रिकार्ड सामने नहीं आया। पुलिस की मानें तो राजू के पास पांच सौ ग्राम चरस मिली है। एनडीपीएस के तहत शनिवार को चालान कर पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। बाद में उसे जेल भेज दिया गया। राजू के जेल जाते ही राकम दोगुनी करने का मामला भी दफन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed