फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The couple and three children beaten

दंपति और तीन बच्चों को पीटा

Mon, 30 Jan 2017 11:07 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Mon, 30 Jan 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
कादरचौक थाने में लोहाठेर के पास दिन दहाड़े वारदात
 दो बाइक पर सवार चार लोगों ने सोमवार दोपहर रोड पर सरेराह जमकर गुंडई दिखाई। बुग्गी और बाइक में मामूली टक्कर होने के बाद बाइक सवार चार युवकों ने गुंडई प्रदर्शित की। बुग्गी में सवार पूरे परिवार को रोड पर ही बुरी तरह से पीटा। इसमें दंपति और उनके तीन बच्चे जख्मी हो गए। इन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कादरचौक थाने के गांव बादुल्लागंज निवासी जयपाल सिंह अपनी पत्नी रेनुका देवी, बेटे विय सिंह, रिंकू और बेटी रीना के साथ रमजानपुर के मेला गए थे। दोपहर को यह लोग वहां से बुग्गी में सवार होकर वापस गांव लौट रहे थे। रास्ते में लोहाठेर गांव के पास एक बाइक और बुग्गी की टक्कर हो गई। इसमें कोई घायल नहीं हुआ। इस बाइक पर सवार दोनों युवकों के दो अन्य साथी पीछे बाइक से आ रहे थे। इन लोगों ने जयपाल और उसके परिवार को बुग्गी से उतार लिया। सभी को रोड पर ही जमकर पीटा। इससे जयपाल और उसके परिवार के लोग घायल हो गए। मारपीट करने के बाद चारो युवक बाइकों पर सवार होकर यहां से भाग गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके गंभीर चोटें आई हैं। जयपाल की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने को अभी तहरीर नहीं दी गई है। थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर आने के बाद गुंडई करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed