फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The controversy over the new shrine, police stopped his treatment work

नए धर्मस्थल पर विवाद, पुलिस ने रुकवाया काम

Wed, 03 Jun 2015 11:18 PM IST
उझानी (बदायूं)।
उझानी (बदायूं)। Updated Wed, 03 Jun 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
The controversy over the new shrine, police stopped his treatment work
कोतवाली क्षेत्र के गांव अचौरा में पिछले कई दिनों से चल रहे नए धर्मस्थल का निर्माण पर बुधवार को विरोध हो गया। दूसरे पक्ष के लोगों पुलिस को बुलाया तो एक पक्ष के महिला-पुरुष विरोध पर उतर आए। मौके की नजाकत देख पुलिस ने उन्हें खदेड़ कर काम रुकवा दिया है। एक हिस्से में निर्माण भी गिरा दिया गया। तनाव के मद्देनजर पुलिस ने दोनों पक्ष के 30 लोगों को पाबंद किया।
विज्ञापन

अचौरा में नए धर्मस्थल के विरोध का मामला पूर्वाह्न का है। गांव में एक छोर पर एक स्कूल को  धर्मस्थल के रूप में परिवर्तित किए जाने की शुरुआत करीब दो महीना पहले हुई  थी। इसके तहत पिलर भी खड़े हो चुके हैं। दूसरे पक्ष के लोगों ने मौके पर  पहुंच कर विरोध किया, तो तनाव का माहौल बन गया। विरोध करने वाले ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली से कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने कोतवाल देवराज राठी के सामने हकीकत बयां कर दी। कोतवाल ने दो सिपाहियों को मौके पर भेजकर वस्तुस्थिति का पता कराया।
विज्ञापन

सिपाहियों से मिली जानकारी के बाद कोतवाल  पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तो निर्माण कार्य में जुटे पक्ष के  लोगों ने विरोध किया। महिलाएं भी पुलिस के सामने आ गईं। पुलिस ने उन्हें डपटकर खदेड़ दिया। कोतवाल ने दोनों पक्ष के लोगों से भी बात की। पुलिस  फोर्स ने निर्माण कार्य बिना अनुमति के बताकर रुकवा दिया। एक स्थान पर पिलर के पास का निर्माण भी ढहा दिया गया। उसकी चपेट में आने से एक बालक मामूली रूप से घायल हो गया। कोतवाल ने बताया कि दोनों पक्ष के 30 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई कर दी गई। इधर, ग्रामीण कल्ले की ओर से दूसरे पक्ष के छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
एक दशक से बरकरार है धर्मस्थल का विवाद
उझानी।  अचौरा में धर्मस्थल के निर्माण को लेकर ग्रामीणों की मानें तो विवाद की  शुरूआत वर्ष-2003 में उस वक्त जब स्कूल के नाम पर उसे अस्तित्व में लाने का  प्रयास किया गया। वर्ष-2008 में तो पुलिस को बल प्रयोग भी करना पड़ा था। हालांकि तत्कालीन कोतवाल सीएल शर्मा ने दोनों पक्ष को शांत कर दिया था, लेकिन दिलों में कड़वाहट बरकरार रही। बीच-बीच मे हर उस वक्त तनाव का माहौल बना जब-जब निर्माण कार्य ने रफ्तार पकड़ी।
---
एसएसपी तक पहुंचा धर्मस्थल का मामला
उझानी।  एक पक्ष के लोगों की मानें तो जब लोग शिकायत करने कोतवाली पहुंचे तो पुलिस  ने मामला हल्के में लिया। शक होने पर कुछेक लोग जिला मुख्यालय पर पहुंच गए। उन्होंने एक नेता के जरिए एसएसपी को भी अवगत करा दिया। एसएसपी ने कोतवाल से फोन पर बातकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए तो पुलिस हरकत में आ  गई।

----
अचौरा के माहौल पर पुलिस की नजर बनी हुई है। किसी पक्ष  की ओर से माहौल बिगाडने या फिर अफवाह फैलाने का प्रयास किया, तो उसके खिलाफ  सख्त कार्रवाई की जाएगी। धर्मस्थल से जुड़ी सच्चाई का पता लगाने को जांच  की जा रही है।-देवराज राठी, कोतवाल।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed