फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The car stopped at the following , Glass-break amount withdrawn

कार को पीछा कर रोका, शीशा तोड़ रकम निकाली

Sat, 06 Jun 2015 07:34 PM IST
Sahaswan
Sahaswan Updated Sat, 06 Jun 2015 07:34 PM IST
विज्ञापन

बोलेरो का पीछा करने के बाद उसका शीशा तोड़कर लाखों की रकम निकालने और फिर पुलिस द्वारा मामला दूर ले जाकर निपटाना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि पुलिस का कहना कि ये मामला दो पार्टियों में लेनदेन का था, लेकिन जिस स्टाइल में पीछा और फिर रकम छीनी गई, उससे माजरा दूसरा ही लग रहा है। पुलिस इस मामले में जुबान खोलने को तैयार नहीं है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, हाईवे पर दिल्ली से सहसवान की ओर तेज रफ्तार से आ रही हरियाणा नंबर की बोलोरो का पीछा करते हुए अल्टो कार में सवार लोगों ने उसे अकबराबाद चौराहे पर लगे जाम के दौरान पकड़ लिया। बोलेरो में सवार युवक को बाहर निकलने को कहा, लेकिन उसने बाहर निकलने के बजाय कार के शीशे चढ़ा लिए। कार सवारों के बीच कहासुनी होती देख तमाशबीन भी एकत्र हो गए। तब अल्टो कार में सवार एक युवक ने बोलोरो कार का शीशा तोड़कर अंदर रखी लाखों रुपये की नगदी निकाल ली।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों कार में सवार युवकों को हिरासत में लेकर रकम भी अपने कब्जे में ले ली। मामला शनिवार की दोपहर करीब एक बजे का है। पुलिस उन दोनों पक्षों को दिल्ली रोड पर ले गई। पुलिस ने बताया कि मामला लूट का नहीं दोनों पक्षों के बीच लेनदेन का था। पुलिस भले ही मामला लेनदेन का बता रही हो, लेकिन लोगों में आम चर्चा कुछ ओर ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed