फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The body was found hanging from a tree Adedha

पेड़ पर लटका मिला अधेड़ का शव

Mon, 12 Dec 2016 11:22 PM IST
बदायूं ब्यूरो
बदायूं ब्यूरो Updated Mon, 12 Dec 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
परिवार वाले मान रहे खुदकुशी, नहीं दी तहरीर
 कस्बे के निवासी नरेश का शव नरखेड़ा लिंक रोड पर आम के पेड़ पर लटका मिला। परिवार वालों का कहना है कि नरेश ने खुदकुशी की है। उन्होंने थाने में कोई तहरीर नहीं दी। शव का पोस्टमार्टम भी नहीं कराया।

बिनावर कस्बे में 50 वर्षीय नरेश अकेले रहते थे। वह तांगा चलाकर अपना गुजारा करता था। करीब 20 साल पहले उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी। इस मामले में उन्हें सजा भी हुई थी। नरेश के एक बेटी चंदावती है। उसकी वह शादी कर चुका है। सोमवार सुबह नरेश का शव नरखेड़ा को जाने वाले लिंक रोड पर आम के एक पेड़ पर लटका मिला। खबर मिलने पर पुलिस भी पहुंची। परिवार वालों ने कार्रवाई से इंकार कर दिया। मृतक के भाई कृपाल का कहना है कि वह मानसिक रूप से भी विक्षिप्त थे। उनका किसी से सरोकार नहीं था। परिवार वालों ने किसी तरह की कार्रवाई से इंकार कर दिया। उनका कहना है कि नरेश ने खुदकुशी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed