{"_id":"57ee79cd4f1c1b8707573b9c","slug":"the-body-of-missing-driver-pick-had-arrested-five-crooks","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता पिकअप चालक का शव मिला, पांच बदमाश गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापता पिकअप चालक का शव मिला, पांच बदमाश गिरफ्तार
बदायूं, ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
लापता पिकअप चालक का शव मिला, पांच बदमाश गिरफ्तार
- फोटो : लापता पिकअप चालक का शव मिला, पांच बदमाश गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एक माह पहले चालक की हत्या कर लूटी गई थी पिकअप
एक माह पहले चालक की हत्या कर पिकअप वाहन लूटने वाले पांच बदमाशों को पुलिस और स्वाट टीम ने गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों की निशानदेही पर चालक का कंकाल और आलाकत्ल भी बरामद हो गया है। बदमाशों ने वाहन कुछ सामान लोड करने के लिए सोरों से बुक कराया था।
कासगंज के थाना सोरों के गांव मानपुर नगरिया निवासी अरविंद पुत्र बाबूराम पिकअप वाहन चलाता था। 24 अगस्त को वह मय वाहन के लापता हो गया था। बाद में 26 अगस्त को पिकअप सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव गड़िया रसूलपुर से लावारिस हालत में मिला था। अरविंद के भाई प्रमोद की ओर से सहसवान कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। एसएसपी सुनील सक्सेना ने वर्कआउट को स्वाट और सर्विलांस टीमें लगाई थीं। शुक्रवार को स्वाट टीम के लिए मुखबिर से खबर मिली कि कछला रोड पर जौनेरा भट्ठा के पास कुछ बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।
स्वाट टीम ने छापामारी करके सनोज यादव पुत्र सुरेश यादव निवासी फरीदपुर, सोनू पुत्र प्रेमपाल शाक्य, अनुज पुत्र कैलाश मौर्य निवासी मयासुर शहवाजपुर थाना सहावर, धनवीर पुत्र राजपाल और दिनेश साहू पुत्र गंगाशरण निवासी मानपुर थाना सोरों जिला कासगंज को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों की निशानदेही पर पुलिस ने अरविंद का कंकाल बरामद किया है। बदमाशों ने अरविंद की हत्या कर पिकअप लूटने की बात स्वीकार की है। इनके कब्जे से चार तमंचे, एक चाकू और कारतूस भी मिले हैं।
विज्ञापन
------
पुलिस टीम को मिलेगा पुरस्कार
बदायूं। एसएसपी सुनील सक्सेना ने वर्कआउट करने वाली पुलिस टीम की प्रशंसा की है। टीम में शामिल एसआई कश्मीर सिंह, स्वाट टीम प्रभारी संदीप तोमर, सर्विलांस सेल के सौरभ शुक्ला, कांस्टेबल लोकेंद्र कुमार, मनोज कुमार, मोहम्मद आरिफ, दिनेश कुमार यादव, यशवीर सिंह, रामरतन थाना सहसवान, लोकेश कुमार, महेश यादव थाना सहसवान को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।