फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The assault on the electrical workers Raging personnel, inserted lock

विद्युत कर्मी से मारपीट पर भड़के कर्मी, डाला ताला

Tue, 19 Apr 2016 11:12 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Tue, 19 Apr 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
The assault on the electrical workers Raging personnel, inserted lock
नारेबाजी - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
सप्लाई चालू करने के लिए हुआ रिटायर्ड फौजी से विवाद 
मारपीट होने के बाद विद्युत कर्मियों ने किया प्रदर्शन 
थाने में पहुंच कर की आरोपी फौजी पर कार्रवाई की मांग 

 बिजली सप्लाई न मिलने से गुस्साए रिटायर्ड फौजी ने बिजली सब स्टेशन में जमकर हंगामा काटा। साथ ही बिजली कर्मचारियों से मारपीट भी की। इससे गुस्साए कर्मचारियों ने अवर अभियंता कार्यालय में ताला डालने के बाद इलाके की बिजली सप्लाई बंद कर दी।  मामले की शिकायत पुलिस एवं अन्य अधिकारियों से की गई, लेकिन शाम तक कोई कार्रवाई नहीं होने से नाराज कर्मचारियों ने बिजली सप्लाई चालू नहीं की। इससे क्षेत्र के लोगों को खासी परेशानी का सामना पड़ा। 
मंगलवार की दोपहर ओवरलोडिंग के चलते विभागीय कर्मचारियों ने कस्बे की सप्लाई बंद कर दी, जबकि सब स्टेशन से दो फीडर को सप्लाई दी जा रही थी। बिजली कटौती विभागीय अधिकारियों निर्देश पर की गई थी। इसी बीच एक रिटायर्ड फौजी ने विद्युत सब स्टेशन में पहुंचकर 
विज्ञापन

आकर कस्बा की सप्लाई चालू करने की मांग की। बिजली कर्मचारियों ने अधिकारियों के निर्देशों का हवाला देकर सप्लाई चालू करने से इंकार कर दिया। 
फौजी ने बिना बिजली सप्लाई शुरू कराए जाने को तैयार नहीं था। इससे कर्मचारियों और फौजी के बीच हाथापाई भी हो गई। बिजली कर्मियों के मुताबिक रिटायर्ड फौजी ने लाइनमैन अमित चौधरी के साथ मारपीट की। घटना के बाद कर्मचारियों ने मुख्य ट्रांसफार्मर से बिजली सप्लाई बंद कर दी और एकजुट होकर अवर अभियंता के कार्यालय में ताला डालकर प्रदर्शन करने लगे। इसके बाद सभी कर्मचारी थाने पर पहुंच गए और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। देर शाम तक सप्लाई चालू न होने से ग्राहक गर्मी से परेशान हैं। वहीं कर्मचारी बगैर कोई कार्रवाई कराए बिजली सप्लाई शुरू न करने की बात पर अड़े हुए हैं। खबर लिखे जाने तक मामला निपटा नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed