फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   SWAT team recovers Dabbo IPL betting dealer, 62 mobile

स्वाट टीम ने दबोचा आईपीएल सट्टे का धंधेबाज, 62 मोबाइल बरामद

Sat, 22 Apr 2017 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ इस्लामनगर (बदायूं)।
अमर उजाला ब्यूरो/ इस्लामनगर (बदायूं)। Updated Sat, 22 Apr 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
SWAT team recovers Dabbo IPL betting dealer, 62 mobile
मैच सट्टा
स्वाट टीम ने दबोचा आईपीएल सट्टे का धंधेबाज, 62 मोबाइल बरामद
विज्ञापन

-मौके से एक माफिया भाग निकला, 14 चार्जर भी बरामद  

पुलिस की स्वॉट टीम ने आईपीएल सट्टे के रैकेट का पर्दाफाश कर एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 62 मोबाइल फोन, 14 चार्जर और दो बिजली के बोर्ड बरामद हुए हैं। गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है।   

इंडियन प्रीमियम लीग के क्रिकेट मैचों के दौरान हर साल बड़े पैमाने पर जिले में सट्टा लगता है। करोड़ों रुपयों के वारे-न्यारे हो जाते हैं। आईपीएल सट्टे का भंडाफोड़ करने के लिए एसएसपी महेंद्र यादव ने स्वॉट टीम को लगाया था। स्वॉट प्रभारी संदीप तोमर ने सट्टा किंग को ट्रेस करने के बाद रुदायन में छापेमारी की। यहां से स्वॉट टीम ने रंगे हाथों धंधेबाज निखिल गुप्ता को दबोच लिया। उसके कब्जे से 62 मोबाइन फोन, 14 चार्जर और बिजली के दो बोर्ड बरामद किए गए हैं। उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं, आईपीएल सट्टे का धंधा शहर में भी चल रहा है। शहर के वेदो टोला मोहल्ले के वाशिंदों ने पिछले दिनों एसपी सिटी अनिल यादव से मिलकर इस सट्टे के बावत शिकायत की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed